बेसन से पाएं नेचुरल ग्लो, योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने बताए 5 आसान घरेलू नुस्खे
योग गुरु कैलाश बिश्नोई घर पर प्राकृतिक रूप से साफ, दमकती और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए बेसन का उपयोग करने के 5 आसान तरीके साझा करते हैं।
आजकल लोग चेहरे पर चमक लाने के लिए महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में योग गुरु कैलाश बिश्नोई ने एक आसान और घरेलू उपाय बताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में बेसन के इस्तेमाल के 5 अलग-अलग तरीके बताए हैं। उनका दावा है कि अगर सही तरीके से बेसन का उपयोग किया जाए तो त्वचा की कई समस्याओं से बचा जा सकता है और प्राकृतिक निखार पाया जा सकता है।
त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद है बेसन
योग गुरु के अनुसार, बेसन एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है। यह त्वचा की गंदगी, अशुद्धियां और अतिरिक्त तेल को बाहर निकालने में मदद करता है। बेसन स्किन पोर्स में गहराई तक जाकर मुंहासों को कम करता है और त्वचा को साफ व ताजा रखता है। नियमित उपयोग से चेहरा साफ और चमकदार दिख सकता है।
बेसन और दही का उपयोग
बेसन और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है और टैनिंग हटाने में मदद मिलती है। यह उपाय खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं, त्वचा मॉइस्चराइज रहती है और रोजाना उपयोग से दाग-धब्बे व मुंहासे हल्के हो सकते हैं।
बेसन, हल्दी और कच्चा दूध
बेसन और हल्दी का लेप चेहरे की झुर्रियों को कम करने में सहायक बताया गया है। इसमें कच्चा दूध मिलाकर लगाने से नेचुरल ग्लो आता है। अगर बेसन में नींबू मिलाकर लगाया जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। वहीं, बेसन और कच्चा दूध मिलाकर लगाने से यह नेचुरल क्लींजर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इससे त्वचा मुलायम होती है, रंगत निखरती है और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं।
बेसन और नींबू का असर
बेसन में नींबू का रस मिलाकर लगाने से अतिरिक्त तेल नियंत्रित होता है। यह त्वचा को गहराई से साफ करता है, पोर्स को सिकोड़ता है और डेड स्किन हटाकर चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है। योग गुरु का कहना है कि इन आसान उपायों से घर पर ही खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाई जा सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
