एक साथ गोंडा में गायब हुए 4 मासूम, रातभर चला सर्च ऑपरेशन… घंटों बाद सरसों के खेत में मिले बच्चे

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में खेलते समय 5 से 9 वर्ष की आयु के चार बच्चे लापता हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ के व्यापक तलाशी अभियान के बाद, वे सरसों के खेत में सुरक्षित पाए गए। बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोड़ारे भेजा गया है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

Feb 17, 2026 - 12:47
Feb 17, 2026 - 13:05
 0
एक साथ गोंडा में गायब हुए 4 मासूम, रातभर चला सर्च ऑपरेशन…  घंटों बाद सरसों के खेत में मिले बच्चे

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां खोड़ारे थाना क्षेत्र के कुतुबजोत गांव में चार छोटे बच्चे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए। बच्चों की उम्र करीब 5 से 9 वर्ष के बीच बताई जा रही है और सभी अलग-अलग परिवारों से हैं। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों की चिंता बढ़ गई। देर शाम तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

तालाब में डूबने की आशंका, पानी तक खाली कराया
शुरुआत में आशंका जताई गई कि बच्चे गांव के बीच स्थित तालाब के पास खेलते समय डूब गए होंगे। इसी शक के आधार पर तालाब का पानी खाली कराया गया और आसपास गहन तलाशी ली गई, लेकिन वहां बच्चों का कोई पता नहीं चला। इससे गांव वालों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गांव के बाहर सरसों के खेत में सुरक्षित मिले बच्चे
तलाश का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने गांव के बाहर भी छानबीन शुरू की। इसी दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसओजी और खोड़ारे थाना पुलिस ने चारों बच्चों को गांव से बाहर एक सरसों के खेत में सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और गांव में खुशी का माहौल बन गया।

मेडिकल जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
फिलहाल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोड़ारे भेजा गया है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंचे थे या किसी साजिश की आशंका है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ) 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।