सीट दिलाने के बहाने चलती ट्रेन में TTE ने किया रेप… सेना भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने सुनाई आपबीती

गोरखपुर जाने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक युवती ने टीटीई राहुल कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता एनसीसी परीक्षा देकर मऊ से लौट रही थी और टिकट न होने पर टीटीई ने सीट दिलाने के बहाने फर्स्ट एसी के केबिन में ले जाने का आरोप है। घटना देवरिया के पास बताई गई है। युवती ने डायल 112 पर कॉल की, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feb 17, 2026 - 17:43
 0
सीट दिलाने के बहाने चलती ट्रेन में TTE ने किया रेप… सेना भर्ती की तैयारी कर रही युवती ने सुनाई आपबीती

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवती ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के टीटीई पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। युवती सेना भर्ती की तैयारी कर रही है और एनसीसी सी-सर्टिफिकेट परीक्षा देने के लिए मऊ गई थी। लौटते समय स्टेशन पर भारी भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी और एसी कोच में चढ़ गई। आरोप है कि टीटीई ने सीट दिलाने का झांसा देकर उसे फर्स्ट एसी के केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना रविवार रात इंदारा और देवरिया के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले जाने का आरोप
पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। तभी टीटीई राहुल कुमार वहां आया और उससे नाम-पता व यात्रा की जानकारी पूछी। युवती ने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है और परीक्षा देकर लौट रही है। उसे उम्मीद थी कि बिना टिकट होने पर जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। आरोप है कि टीटीई ने उसे भरोसा दिलाया और अपने केबिन में ले गया।

दरवाजा बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप, दी धमकी
युवती का कहना है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, फिर अचानक उसका व्यवहार बदल गया और उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा में कार्रवाई करवा देगा। पीड़िता ने शोर मचाया और तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मामला सामने आते ही आरोपी देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया।

जीआरपी में केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसे बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द पकड़ लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

रेलवे नियमों की अनदेखी का भी आरोप
रेलवे नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाता है, तो टीटीई जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और उसे सामान्य कोच में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियम के खिलाफ माना जाता है। ऐसे में इस मामले ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।