दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम का भीषण हादसा… स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, महिला दरोगा समेत 4 घायल

गोरखपुर पुलिस की एक टीम महाराजगंज में एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जब उनकी स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Feb 17, 2026 - 10:10
 0
दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम का भीषण हादसा… स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, महिला दरोगा समेत 4 घायल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर पुलिस टीम की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक दरोगा की मौत हो गई जबकि महिला दरोगा, सीनियर एसआई, दो कॉन्स्टेबल और चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मदद की और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिसकर्मी सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं।

ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में हुआ।

दबिश देकर लौट रही थी पुलिस टीम
पुलिस के अनुसार, रामगढ़ताल थाने की टीम जालसाजी के मामले में कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता और दो कॉन्स्टेबल शामिल थे। छापेमारी के बाद सभी गोरखपुर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।

इलाज के दौरान दरोगा की मौत, कई घायल
हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान दरोगा संतोष कुमार की मौत हो गई। एसएसआई, महिला दरोगा गीता और चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आई है।

बिहार के सिवान निवासी थे मृतक दरोगा
हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा संतोष कुमार बिहार के सिवान जिले के सहसरांव गांव के रहने वाले थे। उनकी तैनाती वर्तमान में गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में थी। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।