इम्तियाज अली और एकता कपूर लाएंगे ‘हीर रांझा’, वैलेंटाइन डे पर हुआ नई लव स्टोरी का ऐलान

इम्तियाज अली और एकता कपूर ने लैला मजनू फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग हीर रांझा की घोषणा की। साजिद अली द्वारा निर्देशित, शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

Feb 15, 2026 - 09:54
 0
इम्तियाज अली और एकता कपूर लाएंगे ‘हीर रांझा’, वैलेंटाइन डे पर हुआ नई लव स्टोरी का ऐलान

हिंदी सिनेमा को कई यादगार प्रेम कहानियां देने वाले इम्तियाज अली एक बार फिर दर्शकों के लिए नई लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। ‘जब वी मेट’ और लैला मजनू जैसी फिल्मों से खास पहचान बना चुके इम्तियाज ने इस बार निर्माता एकता कपूर के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने मिलकर ‘हीर रांझा’ नाम की नई फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म की घोषणा 14 फरवरी, वैलेंटाइन डे के मौके पर एक एनिमेशन वीडियो के जरिए की गई। हालांकि, अब तक फिल्म की स्टार कास्ट का खुलासा नहीं किया गया है।

साजिद अली करेंगे निर्देशन
मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं। लैला मजनू से हीर रांझा की विरासत यूं ही आगे बढ़ती रहेगी।” इस ऐलान के साथ यह भी बताया गया कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि फिल्म में हीर और रांझा की मुख्य भूमिकाएं कौन निभाएगा। स्टार कास्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह
फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। कुछ लोगों ने इच्छा जताई कि ‘लैला मजनू’ की जोड़ी अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी को फिर से साथ लिया जाए। एक यूजर ने लिखा कि अगर यही जोड़ी दोबारा नजर आई तो फिल्म बड़ी हिट साबित होगी। वहीं कुछ ने मजाक में कहा कि इस फिल्म से फिर दिल टूटने वाला है। फिलहाल मेकर्स की ओर से लीड एक्टर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पुरानी कहानी, नया अंदाज
‘हीर रांझा’ को ‘लैला मजनू’ फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा माना जा रहा है। यह सदियों पुरानी प्रेम कहानी को आज के दर्शकों के हिसाब से मॉडर्न अंदाज में पेश कर सकती है। साल 2018 में रिलीज हुई ‘लैला मजनू’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन चर्चा में रही। जब 2024 में इसे दोबारा रिलीज किया गया, तब फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब दर्शकों को ‘हीर रांझा’ से भी ऐसी ही भावनात्मक और यादगार कहानी की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 2 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान Lucknow public College of professional studies से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।