वाराणसी में महिला कॉलेज की जमीन पर होटल निर्माण से बवाल, BHU से जुड़ा विवाद, Annie Besant की विरासत पर सवाल

वाराणसी में बसंत गर्ल्स इंटर कॉलेज की जमीन को एक होटल समूह को 30 साल के लिए पट्टे पर देने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीएचयू के पूर्व छात्रों और कार्यकर्ताओं ने एनी बसंत की विरासत का हवाला देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

Feb 16, 2026 - 15:19
 0
वाराणसी में महिला कॉलेज की जमीन पर होटल निर्माण से बवाल, BHU से जुड़ा विवाद, Annie Besant की विरासत पर सवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बसंत महिला इंटर कॉलेज की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित 16 बिस्वा जमीन को 30 साल के लिए लीज पर देकर वहां होटल निर्माण शुरू किया गया है, जिसके बाद शहर में विरोध तेज हो गया है। करीब 150 साल पुरानी Theosophical Society की इस जमीन को पहले छात्राओं के उपयोग के लिए आवंटित बताया जा रहा है। अब इस पर होटल बनने से बीएचयू से जुड़े पूर्व छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग नाराज हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि यह एनी बेसेंट की विरासत और शिक्षा की भावना के खिलाफ कदम है।

एनी बेसेंट की विरासत को लेकर नाराजगी
स्थानीय लोगों ने कहा कि (Banaras Hindu University) की स्थापना में (Annie Besant) की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ऐसे में उनकी संस्था की जमीन पर व्यावसायिक होटल बनाना उचित नहीं है। इस मुद्दे ने वाराणसी के बौद्धिक वर्ग में भी हलचल पैदा कर दी है।

नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाया मुद्दा
समाजवादी पार्टी के विधायक और बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने विधानसभा में यह मामला उठाकर सरकार से जवाब मांगा है। वहीं बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री और सामाजिक न्याय मंच के संयोजक डॉ. सूबेदार सिंह ने इसे काशी की धरोहर से खिलवाड़ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनी बेसेंट की तपोभूमि को व्यावसायिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके खिलाफ बड़ा जन आंदोलन होगा।

कॉलेज का इतिहास और उद्देश्य
बसंत कन्या इंटर कॉलेज, जिसे वीकेएम भी कहा जाता है, की स्थापना 1954 में डॉ. रोहित मेहता ने एनी बेसेंट से प्रेरित होकर की थी। यह संस्थान बेसेंट एजुकेशन फेलोशिप द्वारा संचालित है और वाराणसी के कमच्छा स्थित थियोसोफिकल सोसाइटी परिसर में है। महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है।

होटल निर्माण पर कानूनी और सामाजिक सवाल
अधिवक्ता शम्मी कुमार ने भी होटल निर्माण का विरोध करते हुए कहा कि हॉस्टल के पास होटल बनने से भविष्य में पब जैसी गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जो उचित नहीं होगा। बीएचयू के पूर्व छात्र और समाजवादी नेता कुंवर सुरेश सिंह ने 21 फरवरी को बड़े धरने का ऐलान किया है और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

निर्माण कर रही कंपनी और सोसाइटी का पक्ष
रथयात्रा चौराहे के पास रोपवे स्टेशन से सटे क्षेत्र में दयाल ग्रुप द्वारा 65 कमरों का थ्री-स्टार होटल बनाया जा रहा है। दयाल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि जुगनू सिंह के अनुसार निर्माण सोसाइटी और कंपनी के समझौते के बाद ही शुरू हुआ और वीडीए की मंजूरी भी ली गई है। सोसाइटी के सेक्रेटरी शशिनंदन राजदर ने कहा कि यह जमीन संस्था की ही है और पहले भी यहां डाकघर व प्रिंटिंग प्रेस जैसी व्यावसायिक गतिविधियां हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि संस्था चार शैक्षणिक संस्थान और लड़कियों के हॉस्टल चला रही है, जिनमें बसंत कन्या महाविद्यालय, बसंत कन्या इंटर कॉलेज, बीटीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, एनी बेसेंट स्कूल और बसंत बालिका विहार शामिल हैं। होटल से होने वाली आय से संस्था की शैक्षणिक और आध्यात्मिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि होटल का किसी हॉस्टल या संस्थान से सीधा संबंध नहीं होगा और सभी का अलग परिसर रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।