हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली उजमा खान, बोली– मेरी मन्नत पूरी हुई तो अब हिंन्दू लड़के से शादी करूंगी

बुलंदशहर की एक मुस्लिम महिला अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद कंवर लेकर चल रही है और अपने हिंदू साथी से शादी करके धर्म परिवर्तन करने की योजना बना रही है। यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही है।

Feb 15, 2026 - 13:53
 0
हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़ यात्रा पर निकली उजमा खान, बोली– मेरी मन्नत पूरी हुई तो अब हिंन्दू लड़के से शादी करूंगी

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर की सड़कों पर इन दिनों आस्था की एक ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है, जिसने धर्म और मजहब की सीमाओं को पीछे छोड़ दिया है। यहां एक मुस्लिम महिला उजमा खान शिवभक्ति में पूरी तरह लीन होकर कांवड़ यात्रा कर रही हैं। हाथ में गंगाजल और जुबान पर ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष लिए उजमा अपनी मन्नत पूरी होने के बाद पैदल यात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह भी है और चर्चा भी। खास बात यह है कि इस संवेदनशील यात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए हैं।

मुराद पूरी होने पर उठाई कांवड़
उजमा खान ने बताया कि उनकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। उन्होंने शिवजी से एक खास मुराद मांगी थी, जो पूरी हो गई। इसी संकल्प को निभाने के लिए उन्होंने अनूपशहर की छोटी काशी से गंगाजल उठाया और अब पैदल यात्रा कर रही हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है।

यहां करेंगी जलाभिषेक
उजमा की यात्रा का अंतिम पड़ाव गौतम बुद्ध नगर जिले के रबूपुरा स्थित भोले भाईपुर मंदिर है, जहां वह शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाकर जलाभिषेक करेंगी। उन्होंने बताया कि यह संकल्प पूरा करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रेमी के साथ रह रही हैं, जल्द करेंगी शादी
उजमा ने यह भी बताया कि वह पिछले चार साल से अपने हिंदू प्रेमी लोकेंद्र के साथ रह रही हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह जल्द ही लोकेंद्र के साथ विवाह करेंगी और हिंदू धर्म अपनाएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी फतवे या विरोध की चिंता नहीं है और वह अपने विश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और जोरदार स्वागत
उजमा की यात्रा को संवेदनशील मानते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उनके साथ चल रहे हैं, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। बुलंदशहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों का कहना है कि यह यात्रा सामाजिक सौहार्द और आस्था का अनोखा उदाहरण है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।