महोबा पहुंचकर ISRO डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, 2040 तक चांद मिशन और स्पेस स्टेशन का प्लान तैयार

इसरो ने उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के 40 गांवों में ग्रामीण अंतरिक्ष प्रयोगशालाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य उन्नत प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण छात्रों के बीच अंतरिक्ष विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देना है।

Feb 16, 2026 - 14:55
 0
महोबा पहुंचकर ISRO डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, 2040 तक चांद मिशन और स्पेस स्टेशन का प्लान तैयार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल सामने आई है। इसरो (ISRO) के विलेज वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत महोबा देश का पहला ऐसा जिला बनने जा रहा है, जहां 40 गांवों में ग्रामीण स्पेस लैब स्थापित की जा रही हैं। सोमवार 16 फरवरी को इसरो अहमदाबाद के निदेशक वैज्ञानिक नीलेश एम. देसाई महोबा पहुंचे और रतौली गांव में पहली ग्रामीण अंतरिक्ष प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को आधुनिक विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान से जोड़ना है, ताकि गांवों के बच्चों को भी बड़े वैज्ञानिक सपने देखने और उन्हें पूरा करने का मौका मिल सके।

महोबा बना देश का पहला जिला
महोबा अब देश का पहला जिला बन गया है, जहां ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान को समझने का विशेष अवसर मिलेगा। लखनऊ की व्योमिका फाउंडेशन के सहयोग से रतौली ग्राम पंचायत में पहली श्री नीलेश एम. देसाई स्पेस लैब स्थापित की गई। उद्घाटन के दौरान नीलेश देसाई ने बताया कि भारत का मानव रहित स्पेस मिशन शुरू हो चुका है और तीन मानवरहित यान भेजने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष मानव सहित अंतरिक्ष मिशन भेजने की योजना है।

छात्रों से संवाद और भविष्य की योजनाएं
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने छात्रों से बातचीत भी की। देसाई ने बताया कि 2033 तक भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2040 तक चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री इसी स्पेस स्टेशन का उपयोग कर सकेंगे। इससे छात्रों में विज्ञान के प्रति उत्साह देखने को मिला।

आधुनिक संसाधनों से लैस होंगी लैब
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की पहल पर यह परियोजना शुरू की गई है। इन लैब्स में वर्किंग टेलिस्कोप, 3D प्रिंटर, रोबोट, ड्रोन और इसरो मिशन मॉडल्स उपलब्ध कराए गए हैं। यहां छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सैटेलाइट एप्लीकेशन और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक साल के विशेष पाठ्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों और विद्यार्थियों के कौशल का मूल्यांकन भी किया जाएगा, ताकि भविष्य के वैज्ञानिक तैयार किए जा सकें। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा के बीच की दूरी को कम करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।