प्यार साबित करो… वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड की डिमांड बनी मौत की वजह, बॉयफ्रेंड ने उठा लिया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के रामपुर में वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से झगड़े के बाद एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस कॉल रिकॉर्ड और परिवार के आरोपों की जांच कर रही है।

Feb 15, 2026 - 14:10
 0
प्यार साबित करो… वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड की डिमांड बनी मौत की वजह, बॉयफ्रेंड ने उठा लिया खौफनाक कदम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने युवती पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उसने युवक से प्रेम की परीक्षा मांगी थी, जिसके बाद मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और कॉल डिटेल समेत अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार मृत युवक गगन मूल रूप से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिव विहार कॉलोनी का रहने वाला था। वह बिलासपुर थाना क्षेत्र में रुद्रपुर-बिलासपुर सीमा पर स्थित चीमा कॉलोनी में किराए पर रहता था और मूवी एडिटिंग की कोचिंग करता था। कोचिंग के दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

वेलेंटाइन डे पर हुई कहासुनी
परिजनों के मुताबिक वेलेंटाइन डे पर युवती ने गगन से अपने प्यार की परीक्षा मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कॉल डिटेल और चैट की जांच
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। बिलासपुर थाना प्रभारी जीत सिंह के अनुसार मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।