पहले अन्नदाता थे वोटबैंक, अब बने विकास के भागीदार… विधान परिषद में CM योगी का सपा पर जोरदार हमला, कई बड़े दावे

उत्तर प्रदेश में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष पर तीखे हमलों के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले अन्नदाता सिर्फ वोटबैंक माना जाता था, लेकिन अब किसान विकास के भागीदार बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार की नीतियों का उल्लेख किया।

Feb 16, 2026 - 14:44
Feb 16, 2026 - 14:56
 0
पहले अन्नदाता थे वोटबैंक, अब बने विकास के भागीदार… विधान परिषद में CM योगी का सपा पर जोरदार हमला, कई बड़े दावे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष पर तीखे हमलों के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पहले अन्नदाता सिर्फ वोटबैंक माना जाता था, लेकिन अब किसान विकास के भागीदार बन चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, धार्मिक आयोजनों और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार की नीतियों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश ने उपद्रव से उत्सव तक की यात्रा तय की है और आज राज्य विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कानून व्यवस्था और विकास पर सरकार का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में गुंडा टैक्स जैसी स्थिति थी, पुलिस का मनोबल टूटा हुआ था और न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। लेकिन 2017 के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास की पहली शर्त कानून का शासन है और सरकार ने इस पर मजबूती से काम किया है। महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नई योजनाएं शुरू की गईं, जिससे प्रदेश की छवि बदली है।

धार्मिक आयोजनों में बढ़ी आस्था और भागीदारी
उन्होंने बताया कि प्रयागराज में महाशिवरात्रि आयोजन के दौरान 40 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि पहले यह संख्या कुछ लाख ही होती थी। इस बार माघ मेले में 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री के अनुसार यह व्यवस्था पर जनता के बढ़ते भरोसे को दिखाता है। उन्होंने दावा किया कि 2017 से प्रदेश में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ और अब न कर्फ्यू है, न दंगा। यूपी में सब चंगा है।

विपक्ष पर हमला और आस्था का मुद्दा
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए आक्रांताओं का महिमामंडन करना राष्ट्रहित के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल आस्था नहीं, बल्कि चेतना का केंद्र है और इसके प्रति सम्मान गर्व की बात है। उन्होंने काशी (वाराणसी) की देव दीपावली और मथुरा के रंगोत्सव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान इन आयोजनों से बन रही है।

आर्थिक स्थिति पर सरकार का पक्ष
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, बल्कि टैक्स चोरी रोकी गई है। प्रदेश कई वर्षों से राजस्व अधिशेष की स्थिति में है। पहले बैंकों में जमा 100 रुपये में 45 रुपये खर्च होते थे, अब 61-62 रुपये खर्च हो रहे हैं, जो बेहतर वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।