Motorola G57 Power 5G पर बड़ी कीमत कटौती, 7000mAh बैटरी वाला फोन अब और सस्ता
Flipkart की सेल में Motorola G57 Power 5G की कीमत में भारी कटौती हुई है। नई कीमत, बैंक डिस्काउंट, EMI ऑफर और पूरी स्पेसिफिकेशन देखें।
Motorola के हाल ही में लॉन्च हुए बजट 5G स्मार्टफोन Motorola G57 Power 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। यह फोन पिछले साल नवंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ था। अब फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में इसे पहले से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। खास बात यह है कि फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 8GB रैम जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं, जो इस कीमत में इसे खास बनाते हैं।
कीमत और ऑफर की पूरी जानकारी
Motorola G57 Power 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है – 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इस फोन पर 700 रुपये का फ्लैट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद इसे 13,299 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप EMI पर खरीदना चाहते हैं तो यह फोन 683 रुपये की शुरुआती मासिक किस्त में उपलब्ध है।
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
इस बजट 5G फोन में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i दिया गया है। फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है और यह IP64 रेटेड है, यानी पानी की हल्की छींटों से खराब नहीं होगा।
प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी
फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
