सुहागरात से पहले ही खुली सच्चाई… पत्नी बोली- पति नहीं बना सकता संबंध, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

कानपुर की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ नपुंसकता, दहेज उत्पीड़न और अनुचित प्रस्ताव का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Feb 16, 2026 - 11:02
Feb 16, 2026 - 11:25
 0
सुहागरात से पहले ही खुली सच्चाई… पत्नी बोली- पति नहीं बना सकता संबंध, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

Uttar Pradesh News: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। इसके साथ ही उसने पति के ताऊ पर भी अशोभनीय प्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति, ताऊ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

शादी के बाद नहीं बनी सुहागरात, खर्च हुए 38 लाख रुपये
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से हमीरपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला के पिता ने ससुराल वालों की मांग पर शादी में करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे। महिला का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद चार दिन तक पति-पत्नी के बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं बना और सुहागरात की रस्म भी नहीं हुई।

नोएडा में रहने के दौरान पति की सच्चाई पता चलने का दावा
महिला के अनुसार चौथी की रस्म के बाद दूसरी विदाई में वह करीब एक महीने तक अपने पति के साथ नोएडा में ताई सास और ताऊ ससुर के साथ रही। इस दौरान कई बार प्रयास करने के बाद उसे पता चला कि उसका पति नपुंसक है और शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने घर और अन्य बातों को लेकर भी कई झूठे वादे किए थे।

विरोध करने पर धमकी और अशोभनीय प्रस्ताव का आरोप
महिला का कहना है कि जब उसने यह बात ससुराल वालों को बताई तो उसे धमकाया गया, मारने की कोशिश की गई और उस पर झूठे आरोप लगाने का प्रयास किया गया। उसने आरोप लगाया कि पति के ताऊ ने प्रस्ताव दिया कि वह मायके का खर्च उठाएंगे और उसे खुश रखेंगे, जबकि समाज में वह उनके भतीजे की पत्नी बनी रहे।

दहेज और स्त्री धन छीनने का भी आरोप, जांच जारी
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इसके बाद ससुराल वालों ने उसका स्त्री धन छीन लिया और दहेज की मांग करने लगे। पुलिस ने पति, ताऊ और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।