UP में बड़ा सियासी धमाका… पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा नेता आज जॉइन करेंगे सपा, बदलेंगे चुनावी समीकरण

बसपा के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान और वरिष्ठ नेता नसीमउद्दीन सिद्दीकी अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। अनुमान है कि 100 से अधिक नेता पार्टी में शामिल होंगे, जिससे उत्तर प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।

Feb 15, 2026 - 10:22
 0
UP में बड़ा सियासी धमाका… पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा नेता आज जॉइन करेंगे सपा, बदलेंगे चुनावी समीकरण

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है। अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा है। इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद सदस्यता दिलाएंगे और इस मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता पार्टी ज्वाइन करेंगे, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है।

अनीस अहमद खान की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल
उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह कदम अहम माना जा रहा है क्योंकि अनीस अहमद खान पहले बहुजन समाज पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने हाल ही में सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद से मुलाकात की थी और उसके बाद अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। तभी से उनके सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं, जो अब आधिकारिक रूप लेने जा रही हैं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का शामिल होना कांग्रेस के लिए झटका
इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेंगे। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की थी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रदेश के कद्दावर मुस्लिम नेताओं में गिना जाता है, इसलिए उनका सपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व विधायक और कई नेता भी करेंगे जॉइन
सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक राजकुमार पाल समेत कांग्रेस और बसपा से जुड़े एक दर्जन से अधिक पूर्व विधायक, प्रदेश स्तरीय नेता और पदाधिकारी भी आज सपा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की कुल संख्या 100 से ज्यादा हो सकती है, जिससे सपा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

चुनावी रणनीति के तहत संगठन मजबूत करने की कोशिश
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। बसपा और कांग्रेस के प्रभावशाली नेताओं का सपा में शामिल होना प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है। यही वजह है कि आज होने वाले इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम पर राजनीतिक गलियारों की खास नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।