आगरा में कब्रिस्तान में मिली बीमार मां, बोली- बेटा छोड़कर भाग गया… सुनकर भावुक हो गएं लोग

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी बीमार बुजुर्ग मां को कब्रिस्तान में छोड़ दिया। पुलिस ने उन्हें बचाया और एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।

Feb 15, 2026 - 13:40
 0
आगरा में कब्रिस्तान में मिली बीमार मां, बोली- बेटा छोड़कर भाग गया… सुनकर भावुक हो गएं लोग

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी बीमार और बुजुर्ग मां को कब्रिस्तान में लावारिस हालत में छोड़ दिया और फरार हो गया। शनिवार रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत खराब बताई जा रही है। वह अपना नाम रज्जो देवी और पता मथुरा जिले के गुबरारी क्षेत्र का बता रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कब्रिस्तान में मिली बीमार बुजुर्ग महिला
यह घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने कर्बला इलाके के पास कब्रिस्तान में एक बुजुर्ग महिला को बीमार हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला बेहद कमजोर और बीमार थी। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम और पता बताया, लेकिन थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

बेटे पर छोड़कर भागने का आरोप
जानकारी के अनुसार महिला ने एंबुलेंस चालक को बताया कि उसके दो बेटे हैं, लेकिन दोनों उसका ध्यान नहीं रखते। उसने कहा कि एक बेटा उसे मथुरा से यहां लेकर आया और कब्रिस्तान में छोड़कर चला गया। महिला ने दर्द भरे शब्दों में कहा कि जिन बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, वही बुढ़ापे में सहारा बनने के बजाय उसे अकेला छोड़ गए। फिलहाल महिला ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि उसके ठीक होने पर और जानकारी ली जाएगी।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी और दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बीमार बुजुर्ग महिला बिना सहारे कैसे रह पाएगी, इसलिए इलाज के बाद उसे किसी वृद्धाश्रम में रखा जाना चाहिए ताकि देखभाल हो सके। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।