महाशिवरात्रि पर उज्जैन पहुंचीं ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा, सूट में दिखा सादगी भरा अंदाज

अंजलि अरोरा महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर गईं। अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ उनका सादा और आकर्षक पारंपरिक सूट लुक देखें।

Feb 15, 2026 - 12:37
 0
महाशिवरात्रि पर उज्जैन पहुंचीं ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा, सूट में दिखा सादगी भरा अंदाज

‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से मशहूरअंजलि अरोड़ाएक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार अपने ग्लैमरस लुक नहीं बल्कि सादगी भरे अंदाज को लेकर। महाशिवरात्रि के मौके पर वह अपने बॉयफ्रेंड आकाश के साथ उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने जैसे ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, फैंस को उनका ट्रेडिशनल और संस्कारी रूप बेहद पसंद आया। माथे पर तिलक लगाए और बिना किसी दिखावे के भक्ति में लीन अंजलि का यह अंदाज लोगों को खास लगा।

सिंपल सूट में दिखीं ग्रेसफुल
अंजलि हमेशा अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बेहद सादा और ग्रेसफुल स्टाइल चुना। उन्होंने क्रीम बेस वाला सूट पहना, जिस पर ब्लैक ब्लॉक प्रिंटेड पैटर्न बना था। यह प्रिंट लुक में ताजगी ला रहा था। कुर्ते पर क्लासिक हैंडलूम जैसा फील देने वाला डिजाइन था, जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर फ्लोरल पैच बने थे। इन पैच में ग्रे, ब्लैक और हल्का ब्राउन शेड नजर आया, जो एथनिक वाइब को बढ़ा रहा था।

दुपट्टा और स्टाइलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती
अंजलि ने अपने सूट के साथ मैचिंग कॉटन दुपट्टा कैरी किया। दुपट्टे पर फ्लोरल बेल वाला ऑल ओवर पैटर्न था और बॉर्डर पर ब्लैक डिटेलिंग की गई थी, जिससे लुक संतुलित और क्लासी लगा। उन्होंने दुपट्टे को सादे तरीके से कंधों पर ओपन कर कैरी किया। उनके साथ आकाश वाइट शर्ट और ग्रे शेड की डेनिम में नजर आए। दोनों का अंदाज सादा और आकर्षक लगा।

बिना जूलरी के पूरा किया लुक
अंजलि ने इस लुक के साथ कोई जूलरी नहीं पहनी। न इयररिंग्स और न ही कोई भारी एक्सेसरी। उनके हाथ में सिर्फ कलावा बंधा था, जो ट्रेडिशनल टच दे रहा था। उन्होंने नेचुरल मेकअप किया और माथे पर लगा तिलक सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा था। उनका यह देसी और सिंपल अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। अगर आप भी ऐसा लुक चाहती हैं, तो क्रीम, ऑफ-व्हाइट या बेज बेस वाला हल्का प्रिंटेड कॉटन सूट चुनें। भारी कढ़ाई से बचें, कम जूलरी पहनें और मेकअप सिंपल रखें। छोटी सी बिंदी या तिलक आपके लुक को और भी खास बना सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।