9वीं के छात्र ने 12 साल के नाबालिग संग घिनौनी हरकत के बाद बनाया वीडियो, इलाके में मचा हड़कंप

कानपुर में एक किशोर ने दूसरे किशोर के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल भी कर दिया।

Feb 15, 2026 - 12:56
 0
9वीं के छात्र ने 12 साल के नाबालिग संग घिनौनी हरकत के बाद बनाया वीडियो, इलाके में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक किशोर ने दूसरे किशोर के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल भी कर दिया। घटना के बाद पीड़ित इतना डर गया कि घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। परिजनों को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

12 वर्षीय पीड़ित के साथ जबरदस्ती, वीडियो भी बनाया
जानकारी के अनुसार चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि उसके 12 वर्षीय बेटे के साथ इलाके के ही रहने वाले कक्षा 9 के छात्र ने जबरदस्ती कुकर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में इलाके में वायरल होने लगा। पीड़ित के पिता ने बताया कि 11 फरवरी को मोहल्ले के एक युवक ने उन्हें यह वीडियो दिखाया, जिसके बाद वह हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि यह घटना 8 फरवरी की है।

वीडियो वायरल होने के बाद सहम गया पीड़ित
जब पीड़ित को पता चला कि उसका वीडियो वायरल हो रहा है तो वह पूरी तरह डर गया और घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। बाद में जब पिता ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पीड़ित के पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो वहां उनके साथ झगड़ा हो गया। किसी तरह वह वहां से निकल पाए। आरोप है कि आरोपी ने कार्रवाई करने पर धमकी भी दी।

पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
इसके बाद पीड़ित परिवार ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों किशोर हैं। आरोपी कक्षा 9 का छात्र है जबकि पीड़ित की उम्र 12 साल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार यह गंभीर मामला है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।