धार्मिक सौहार्द से समझौता नहीं… CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ पर पुलिस कार्रवाई

वेब सीरीज घुसखोर पंडित को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में निर्देशक और टीम के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है।

Feb 6, 2026 - 09:44
 0
धार्मिक सौहार्द से समझौता नहीं… CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ पर पुलिस कार्रवाई

Uttar Pradesh News: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज से पहले ही वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ विवादों में घिरती नजर आ रही है। सीरीज के नाम और कथित कंटेंट को लेकर समाज के कुछ वर्गों में नाराजगी सामने आई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ब्राम्हण समाज के लोगों ने इस वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। अब इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में वेब सीरीज के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भोपाल से शुरू हुआ विरोध
घूसखोर पंडत वेब सीरीज के टाइटल को लेकर ब्राम्हण समाज के कुछ लोगों का कहना है कि इससे उनकी जातिगत भावनाओं को ठेस पहुंचती है। भोपाल में इसी को लेकर प्रदर्शन हुए और सीरीज पर रोक लगाने की मांग उठी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीरीज का नाम एक विशेष समुदाय को गलत तरीके से दिखाता है, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।

लखनऊ में दर्ज हुई FIR
भोपाल के बाद अब यह मामला लखनऊ पहुंच गया है। लखनऊ कमिश्नरेट के हजरतगंज थाने में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के डायरेक्टर और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई हजरतगंज थाने के एसएचओ विक्रम सिंह द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए की गई है।

पुलिस ने क्या कहा
हजरतगंज पुलिस के मुताबिक, सीरीज का नाम एक खास जाति को निशाना बनाकर अपमानित करता है। इससे समाज में रोष है और उग्र प्रदर्शन की आशंका भी जताई गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के कंटेंट से सामाजिक सौहार्द और शांति भंग हो सकती है तथा अलग-अलग समुदायों के बीच वैमनस्य फैलने का खतरा है।

सरकार के निर्देश का हवाला
पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक या जातिगत भावनाओं को आहत करने के प्रयासों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इन्हीं निर्देशों के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

आगे क्या हो सकता है
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे कंटेंट और आरोपों की पड़ताल कर रही है। इस बीच वेब सीरीज को लेकर बहस तेज हो गई है और यह देखना अहम होगा कि आगे इस पर क्या कानूनी कार्रवाई होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।