मुजफ्फरनगर की कातिल बुआ का खौफनाक सच… भाभी को नींद की गोली देकर सुलाया, मासूम को टैंक में डुबोया

मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 4 वर्षीय भतीजी की हत्या कर दी और प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों को नींद की गोलियां देने के बाद अपनी भाभी पर हमला किया।

Feb 18, 2026 - 16:04
 0
मुजफ्फरनगर की कातिल बुआ का खौफनाक सच… भाभी को नींद की गोली देकर सुलाया, मासूम को टैंक में डुबोया

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेम संबंध में बाधा बन रही भाभी को रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली। शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव में सोमवार देर रात हुई इस घटना में युवती ने पहले परिवार के लोगों को खाने में नींद की गोलियां देकर सुला दिया, फिर अपनी 4 साल की भतीजी को पानी के टैंक में जिंदा बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी भाभी पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

नींद की गोली देकर रची वारदात
जानकारी के अनुसार माना नाम की युवती का गांव के ही एक युवक से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया। इसी बीच उसका प्रेमी नौकरी के लिए चेन्नई चला गया, लेकिन दोनों चोरी-छिपे फोन पर बात करते थे। माना की भाभी फिरदौस उसे ऐसा करने से मना करती थी, जिससे वह नाराज रहने लगी। इसी कारण उसने भाभी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सोमवार रात माना ने खाने में परिवार के लोगों को नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। सभी के गहरी नींद में सो जाने के बाद उसने अपनी 4 साल की भतीजी इशरा को पानी के टैंक में बंद कर दिया, जिससे बच्ची की डूबकर मौत हो गई।

भाभी पर चाकू से हमला, बच्चे भी घायल
इसके बाद माना ने सो रही अपनी भाभी फिरदौस पर चाकू से कई वार कर दिए। हमले में फिरदौस गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके तीन छोटे बच्चों को भी मामूली चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी है और उसकी बेटी गायब है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

टैंक में मिली मासूम की लाश, आरोपी ने कबूला सच
पुलिस अधिकारी फोर्स, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला और बच्चों को अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घर की तलाशी के दौरान पानी के टैंक में बच्ची का शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शक के आधार पर माना को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच कबूल कर लिया। पुलिस अब मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।