मुरादाबाद जिला जेल के 5 कैदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, पढ़ाई के लिए बनाया गया खास माहौल

मुरादाबाद जिला जेल के पांच कैदी उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। जेल प्रशासन ने उनकी तैयारी के लिए अध्ययन सुविधाएं, शिक्षक और विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई हैं।

Feb 18, 2026 - 14:05
 0
मुरादाबाद जिला जेल के 5 कैदी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, पढ़ाई के लिए बनाया गया खास माहौल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला जेल से एक सकारात्मक पहल सामने आई है, जहां बंद कैदियों को शिक्षा के जरिए मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। जेल प्रशासन के लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में जेल के पांच कैदी शामिल होंगे। प्रशासन ने इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परीक्षार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय भी दिया जा रहा था। जेल के भीतर पढ़ाई के अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है, ताकि कैदी बिना किसी बाधा के परीक्षा की तैयारी कर सकें। इस पहल को कैदियों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक हाईस्कूल और चार इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी
जिला जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल कुल पांच बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इनमें से एक कैदी हाईस्कूल और चार कैदी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। जेल प्रशासन इन बंदियों की शिक्षा को लेकर गंभीर है और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा व्यवस्था के तहत मंडल स्तर पर इन बंदियों के लिए बरेली सेंट्रल जेल को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी कारण सभी बंदियों को 16 फरवरी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच वहां स्थानांतरित कर दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें दोबारा मुरादाबाद जिला जेल वापस लाया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

जेल में पढ़ाई के लिए विशेष व्यवस्था
जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि बंदियों को पढ़ाई के लिए पुस्तकालय की सुविधा दी गई थी और जरूरत पड़ने पर बाहर से किताबें मंगाने की भी अनुमति दी गई। जेल के अंदर एक व्यवस्थित शिक्षा तंत्र तैयार किया गया है, जहां उच्च शिक्षा प्राप्त बंदी, जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कैदी, अन्य परीक्षार्थियों को पढ़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) के माध्यम से दो विशेष शिक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, जो नियमित रूप से पुरुष और महिला बंदियों को पढ़ाते हैं।

पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए काम से मिली छूट
जेल प्रशासन की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षा देने वाले कैदियों को जेल के दैनिक अनिवार्य कार्य से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि वे अपना पूरा ध्यान केवल पढ़ाई पर लगा सकें। प्रशासन का मानना है कि शिक्षा कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। यह पहल उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और भविष्य में बेहतर जीवन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।