निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में डूबे भाई-बहन: फतेहपुर में दो मासूमों की दर्दनाक मौत, हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक निर्माणाधीन घर के सेप्टिक टैंक में डूबने से दो नाबालिग भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Feb 18, 2026 - 11:08
 0
निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में डूबे भाई-बहन: फतेहपुर में दो मासूमों की दर्दनाक मौत, हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। घटना राधानगर थाना क्षेत्र के बडनपुर इलाके की है, जहां एक निर्माणाधीन मकान में बने सेफ्टी टैंक में गिरने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मां पानी भरने गई थी, बच्चे पीछे-पीछे निकले
मृत बच्चों की पहचान 7 वर्षीय शिवानी और 4 वर्षीय सुन्दरम के रूप में हुई है। मां के अनुसार वह पड़ोस में लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। दोनों बच्चे उसके पीछे-पीछे गए थे। मां पानी भरकर घर लौट आई, लेकिन बच्चे वापस नहीं पहुंचे। जब काफी देर तक दोनों नहीं मिले तो परिवार ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

टैंक में मिले दोनों बच्चे, हत्या का आरोप
इसी दौरान मकान मालिक अंजू पत्नी रामानंद ने निर्माणाधीन मकान की सीढ़ियों के नीचे बने टैंक में बच्चों के पड़े होने की सूचना दी। बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां और बुआ ने आरोप लगाया है कि दोनों बच्चों को सेफ्टी टैंक में धक्का देकर मारा गया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। फिलहाल पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।