अमरोहा में शादी के 17 दिन बाद दुल्हन निकली 11 हफ्ते की गर्भवती, पति ने लगाया धोखे का आरोप
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन शादी के सिर्फ़ 17 दिन बाद 11 हफ़्ते की प्रेग्नेंट पाई गई। पति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया और शिकायत दर्ज कराई; पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के महज 17 दिन बाद दुल्हन के गर्भवती होने की बात सामने आई। जब मेडिकल जांच में यह पता चला कि वह 11 हफ्ते एक दिन की गर्भवती है, तो पति और उसके परिवार के लोग चौंक गए। इसके बाद पति ने दुल्हन को उसके मायके छोड़ दिया और ससुराल पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा हो रही है।
पारंपरिक तरीके से हुई थी शादी
यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। युवक की शादी 28 जनवरी 2026 को संभल जिले की युवती से हुई थी। शादी से पहले मंगनी और अन्य सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गई थीं और लेन-देन भी हुआ था। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई और शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा।
पेट दर्द की शिकायत के बाद हुआ खुलासा
करीब एक हफ्ते बाद दुल्हन ने पेट दर्द की शिकायत करनी शुरू कर दी। उसने तबीयत खराब होने का हवाला देकर पति से दूरी बना ली। जब दर्द बढ़ा तो 13 फरवरी को पति उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया, जिसमें पता चला कि युवती 11 हफ्ते और एक दिन की गर्भवती है। शादी को उस समय सिर्फ 17 दिन हुए थे।
पति ने लगाया पहले से संबंध होने का आरोप
पति का आरोप है कि शादी से पहले युवती का किसी अन्य युवक से संबंध था और उसी से वह गर्भवती हुई। इस बात को छिपाकर उससे शादी की गई। सच्चाई सामने आने के बाद दुल्हन को उसके मायके छोड़ दिया गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
