यूपी बनेगा AI-सेमीकंडक्टर हब… युवाओं को बिना गारंटी लोन और फ्री टैबलेट, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को AI और सेमीकंडक्टर हब बनाने का लक्ष्य रखा है। युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप के लिए बिना गारंटी लोन देने और टैबलेट उपलब्ध कराने की योजना भी घोषित की गई है, ताकि तकनीकी कौशल बढ़े और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।

Feb 17, 2026 - 13:27
Feb 17, 2026 - 13:28
 0
यूपी बनेगा AI-सेमीकंडक्टर हब… युवाओं को बिना गारंटी लोन और फ्री टैबलेट, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उभरती तकनीकों के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं, जिसके कारण देश में बिक रहे इलेक्ट्रिक वाहनों में यूपी की भागीदारी 19 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सरकार AI, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों को तेजी से बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति ने शिक्षा को नई दिशा दी, जिसे प्रदेश सरकार ने भी अपनाया है।

डेटा और एआई सेक्टर को बढ़ावा, बनेगी स्टेट डेटा अथॉरिटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान बजट में इमरजिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। आज डेटा सबसे बड़ी ताकत बन चुका है, इसलिए स्टेट डेटा अथॉरिटी के गठन और डेटा सेंटर क्लस्टर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। AI और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा स्तर पर भी बजट रखा गया है। टाटा टेक्नोलॉजीज और सैमसंग के साथ साझेदारी कर युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत हर साल डेढ़ लाख युवा उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य है, जिसमें बिना गारंटी और ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। बता दें कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण भी जारी है।

बेरोजगारी घटी, स्टार्टअप और इलेक्ट्रिक व्हीकल में बढ़त
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बेरोजगारी दर 19 प्रतिशत से अधिक थी, जो अब घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश में 20 हजार से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं और 8 यूनिकॉर्न भी हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में यूपी की बड़ी हिस्सेदारी है, तिपहिया वाहनों में 40 प्रतिशत से अधिक योगदान है और 700 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। लखनऊ में पहली ईवी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित हुई है।

खेल और युवाओं के लिए नई योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर डिवीजन मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा, जिन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी तैयार है। सरकार ने ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 500 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है।

विपक्ष पर निशाना, परियोजनाओं का दिया उदाहरण
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका विकास मॉडल परिवारवाद और तुष्टिकरण पर आधारित था। उन्होंने जेपीएनआईसी, रिवर फ्रंट और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने पारदर्शिता के साथ काम किया।

एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार
उन्होंने कहा कि आज देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 55 प्रतिशत यूपी में है। 21 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला रखी जाएगी और 22 फरवरी को देश की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन होगा। जेवर में पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होगा। प्रदेश अब लॉजिस्टिक्स हब के रूप में उभर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।