SP हड़प रही OBC का फायदा… संजय निषाद के बयान से भड़की समाजवादी पार्टी, भाषण के दौरान छीनाझपटी से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मत्स्य मंत्री संजय निषाद और सपा विधायकों के बीच तीखी झड़प हो गई। सदन में हंगामा, नारेबाजी और कागज छीनने की कोशिश तक की नौबत आ गई, जिसके बाद स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Feb 19, 2026 - 15:04
 0
SP हड़प रही OBC का फायदा… संजय निषाद के बयान से भड़की समाजवादी पार्टी, भाषण के दौरान छीनाझपटी से मचा हड़कंप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार शाम सदन में उस समय जोरदार हंगामा हो गया, जब मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद अपने विभाग से जुड़ा भाषण दे रहे थे। मंत्री के बयान पर नाराज विपक्षी विधायकों, खासकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कुछ विधायकों ने मंत्री के हाथ से कागज छीनने की कोशिश भी की। मामले ने देखते ही देखते राजनीतिक रंग ले लिया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बाद में स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाला गया।

भाषण के दौरान शुरू हुआ विवाद
बजट पर चर्चा के दौरान मंत्री संजय निषाद ने अपने संबोधन में सपा और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े वर्गों को मिलने वाले लाभ का बड़ा हिस्सा कुछ खास नेताओं ने हड़प लिया। हालांकि उन्होंने सीधे किसी समुदाय का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को यादव समाज की ओर इशारा माना गया, जिससे विपक्ष भड़क गया।

वेल में पहुंचे विधायक, पेपर छीनने की कोशिश
मंत्री के बयान पर नाराज सपा विधायक विरोध जताते हुए सदन के वेल में आ गए। कुछ विधायकों ने उनके हाथ से भाषण के कागज भी छीन लिए, जिससे दोनों पक्षों के बीच हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। आरक्षण और जातिगत टिप्पणी को लेकर भी सदन में तीखी बहस छिड़ गई।

माफी की मांग और चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा निषाद समुदाय के संदर्भ में कथित जातिगत शब्द इस्तेमाल करने पर मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई और माफी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और धरना भी देंगे। मंत्री ने सपा पर मछुआरा समाज के हितों की अनदेखी का आरोप भी लगाया और विभागीय पदों को उर्दू अनुभाग में बदलने पर सवाल उठाते हुए टिप्पणी की।

स्पीकर का हस्तक्षेप और कार्रवाई
हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को मर्यादा बनाए रखने की चेतावनी दी। उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों को कार्यवाही से हटाने के निर्देश भी दिए। संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस घटना को मंत्री पर हमले की कोशिश बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं स्पीकर ने मंत्री संजय निषाद को भी शांत रहने की नसीहत दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।