फीस मांगी तो टूट पड़े दबंग… स्कूल में घुसकर संचालक को पीटा, सोने की चेन और 55 हजार लूटने का आरोप

प्रतापगढ़ में बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक पर हमला और लूट का आरोप लगा है। घटना में संचालक गंभीर घायल हुए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 19, 2026 - 15:30
 0
फीस मांगी तो टूट पड़े दबंग… स्कूल में घुसकर संचालक को पीटा, सोने की चेन और 55 हजार लूटने का आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बकाया स्कूल फीस मांगना एक निजी स्कूल संचालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि फीस को लेकर विवाद के बाद कुछ लोगों ने स्कूल पहुंचकर संचालक के साथ जमकर मारपीट की और लूटपाट भी की। हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कैश काउंटर से करीब 55 हजार रुपये भी ले गए। घटना के दौरान स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में दहशत फैल गई और अफरातफरी मच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करनपुर गांव का बताया जा रहा है।

फीस के विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सरखेलपुर गांव के सोनाही बाजार के पास एक निजी स्कूल चलाने वाले अजीत प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोनाही गांव के रहने वाले वासिफ अली के चार बच्चे उनके स्कूल में पढ़ते हैं। इन बच्चों की करीब 40 हजार रुपये फीस बकाया थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने बच्चों से फीस के बारे में बात की। बच्चों में से एक ने घर जाकर फीस की जानकारी दी, जिसके बाद वासिफ अली के भाई इरफान ने फोन कर अजीत प्रताप सिंह को गाली दी और धमकी दी।

स्कूल पहुंचकर लोहे की रॉड से हमला, लूट का आरोप
पीड़ित के अनुसार, कुछ ही देर बाद एक अर्टिगा कार से दो लोग लोहे की रॉड लेकर स्कूल पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान स्कूल में अफरातफरी मच गई और बच्चे डर गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कैश काउंटर में रखे 55 हजार रुपये भी लूट लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कमर से अवैध हथियार निकालकर दहशत फैलाने की भी कोशिश की।

गंभीर घायल संचालक ने पुलिस से लगाई गुहार
हमले में अजीत प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत बेलखरनाथ पुलिस चौकी और डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित ने दिलीपपुर पुलिस में दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।