शादी से पहले ही नहीं पसंद था फौजी दूल्हा… फिर भी हुई शादी, सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि उड़ गए होश

कौशांबी में शादी के तुरंत बाद लुटेरी दुल्हन 5 लाख नकद और 15 लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। फौजी पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Feb 19, 2026 - 13:36
 0
शादी से पहले ही नहीं पसंद था फौजी दूल्हा… फिर भी हुई शादी, सुहागरात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि उड़ गए होश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के तुरंत बाद एक दुल्हन अपने ही दूल्हे को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गई। आरोप है कि सुहागरात के दौरान दुल्हन घर में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दूल्हा भारतीय थल सेना में तैनात है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।

शादी के बाद ही दुल्हन हुई फरार
मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के आचाकापुर गांव का है। जानकारी के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी 8 फरवरी को सेना में तैनात युवक से तय हुई थी। बारात गेस्ट हाउस पहुंची और पूरे रीति-रिवाज के साथ सात फेरे भी हुए। परिवार ने खुशी-खुशी बेटी को विदा किया, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि दुल्हन का इरादा कुछ और है।

सुहागरात से पहले ही जेवर और कैश लेकर गायब
आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद दुल्हन ने मौका देखकर घर में रखे 5 लाख रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये के गहने समेट लिए और बिना किसी को बताए फरार हो गई। देर रात जब परिवार को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए। दूल्हा और उसके परिजन उसे ढूंढने में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रंग को लेकर आपत्ति, पहले से था प्रेम संबंध
बताया जा रहा है कि शादी से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति भी जताई थी, लेकिन परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और शादी करा दी। आरोप है कि युवती पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी। शादी के बाद मौका मिलते ही वह अपने प्रेमी के साथ भाग निकली।

पति ने दर्ज कराई FIR, पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10-11 फरवरी की रात उसकी पत्नी को सराय अकिल क्षेत्र का रहने वाला युवक निकेश कुमार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।