एक साल में दो बच्चे… सीमा हैदर पर फिर बरसीं मिथिलेश भाटी, बोलीं मशीन भी हो जाती फेल… बयान से मचा बवाल

सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर फिर विवाद बढ़ गया है, जब मिथिलेश भाटी ने सीमा के बच्चों पर टिप्पणी की। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई।

Feb 19, 2026 - 10:43
 0
एक साल में दो बच्चे… सीमा हैदर पर फिर बरसीं मिथिलेश भाटी, बोलीं मशीन भी हो जाती फेल… बयान से मचा बवाल

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। लप्पू सा सचिन कहकर पहले सुर्खियों में आ चुकीं मिथिलेश भाटी ने इस बार सीमा के बच्चों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक ही साल में दो बच्चों का जन्म होना समझ से परे है इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया और सवाल उठाया कि आखिर सीमा और सचिन क्या करना चाहते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग बयान की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे अनावश्यक विवाद बता रहे हैं।

बयान पर मची बहस, परिवार ने दी प्रतिक्रिया
मिथिलेश भाटी ने कहा कि जब-जब सीमा को पाकिस्तान भेजने की बात तेज होती है, तब तक वह बच्चा पैदा कर देती है। इस टिप्पणी के बाद कई यूजर्स ने इसे महिला के लिए गलत भाषा बताया। वहीं सीमा-सचिन के करीबी लोगों का कहना है कि दोनों निजी जीवन पर हो रही बयानबाजी से आहत जरूर हैं, लेकिन अब इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते। उनका कहना है कि वे अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं और अपनी जिंदगी में खुश हैं।

कौन हैं मिथिलेश भाटी
मिथिलेश भाटी मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा की रहने वाली हैं। वह गृहिणी होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं और समय-समय पर स्थानीय मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं। सीमा हैदर के भारत आने के समय लप्पू सा सचिन वाला बयान वायरल होने के बाद वह अचानक सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई थीं।

कैसे शुरू हुई सीमा-सचिन की कहानी
सीमा और सचिन की कहानी 2023 से चर्चा में है। सीमा, जो पहले से चार बच्चों की मां थी, की दोस्ती ऑनलाइन गेम PUBG खेलते समय सचिन से हुई। दोनों दो बार नेपाल में मिले और वहीं मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद 10 मई 2023 को सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई और सचिन के साथ रहने लगी।

कोर्ट केस, धर्म परिवर्तन और परिवार
अवैध तरीके से भारत आने के कारण दोनों को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने बच्चों की वापसी की मांग करते हुए केस दर्ज कराया है, जो अभी चल रहा है। सीमा ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपने व बच्चों के नाम भी बदल दिए। 18 मार्च 2025 को उसने बेटी मीरा को जन्म दिया और लगभग 11 महीने बाद बेटे को जन्म दिया। सीमा का कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती और भारत में ही रहना चाहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।