अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।
Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट...
Uttar Pradesh News: मुरादाबाद में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए फर्जी डॉक्टर बनकर...
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी स...
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवक की हत्या के मामले में पुल...
Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
कांगो और युगांडा में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य...
Pakistan Train Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़े धम...
IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की जीत के बाद दिल्ली कैप...
White House shooting: वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर अचानक हुई गोलीबारी स...
Lucknow News: लखनऊ के तेजस अस्पताल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय छात्रा से कथित दु...
मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बना है, जिसका प्रभाव 2 ...
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण में रिजर्वेशन को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने ...
India Venezuela Relations: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर खतरे ...
एसबीआई ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 23 मई से 28 मई 2026 तक वीकेंड, कर्मचारियों ...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चीन...
बिजनौर में कथित धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से युव...