पति को पहले लगाया करंट, फिर जबरन दिया जहर... घर में प्रेमियों संग पार्टी करती रही पत्नी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी, साली और उनके प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक को पहले बांधकर करंट लगाया गया और फिर जहर देकर मार दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

May 24, 2026 - 12:38
 0
पति को पहले लगाया करंट, फिर जबरन दिया जहर... घर में प्रेमियों संग पार्टी करती रही पत्नी

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसकी पत्नी, साली और उनके प्रेमियों ने मिलकर कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि युवक को पहले घर में बंधक बनाया गया, फिर उसे बिजली का करंट लगाया गया और आखिर में जबरन जहर देकर मार डाला गया। घटना के बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी सच्चाई सामने ला दी। मामला मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर इलाके का है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रेम संबंधों के चलते रची गई हत्या की साजिश
मृतक की पहचान 30 वर्षीय पवन कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो एक फर्म में काम करता था। पुलिस के मुताबिक संभल निवासी आंचल की शादी छह साल पहले पवन से हुई थी। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। जांच में सामने आया कि गांव में रहने के दौरान पवन के चचेरे भाई का बेटा अंकित अक्सर घर आता-जाता था। इसी दौरान आंचल और अंकित के बीच प्रेम संबंध बन गए। जब पवन को इसकी जानकारी हुई तो वह विवाद से बचने के लिए गांव छोड़कर कुंदनपुर में रहने लगा, लेकिन आंचल ने अंकित से संपर्क बनाए रखा। इसी बीच आंचल की बहन शिखा की दोस्ती जयंतलपुर निवासी अजय दिवाकर से हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों बहनों और उनके प्रेमियों ने मिलकर पवन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पहले बांधा, फिर लगाया करंट
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम जब पवन ड्यूटी से घर लौटा तो आंचल ने जानबूझकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान आंचल और शिखा ने पवन को रस्सी से बांध दिया और अपने प्रेमियों को घर बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर पवन को बिजली के तारों से करंट लगाया और बाद में उसके मुंह में जबरन जहर डाल दिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि जब पवन दर्द से तड़प रहा था, तब आरोपी घर में बैठकर पार्टी कर रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला पूरा राज
घटना के बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आंचल ने पवन की बहनों को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंचल ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया, जिससे पुलिस को शक हुआ। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर करंट के निशान और जहर की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आंचल टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा और दोनों प्रेमियों अंकित व अजय दिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।