SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर… 23 मई से 6 दिन तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, पहले निपटा लें जरूरी काम

एसबीआई ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 23 मई से 28 मई 2026 तक वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

May 22, 2026 - 09:22
 0
SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर… 23 मई से 6 दिन तक बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, पहले निपटा लें जरूरी काम

अगर आपका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंक से जुड़े किसी भी जरूरी काम के लिए अगर आप आने वाले दिनों में शाखा जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जानकारी जरूर जान लें। 23 मई 2026 से लेकर 28 मई 2026 तक लगातार छह दिनों तक एसबीआई की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई शाखाएं बंद रहेंगी और ग्राहकों को सामान्य बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

आखिर 6 दिनों तक क्यों बंद रहेंगी SBI शाखाएं?
एसबीआई शाखाओं में इस लंबी बंदी की वजह सिर्फ एक छुट्टी नहीं है। इसमें वीकेंड, बैंक कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण नियमित अवकाश रहेगा। इसके अगले दिन 24 मई को रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 25 और 26 मई को एसबीआई कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल घोषित की गई है। वहीं 27 मई को कई राज्यों में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 28 मई को भी कुछ राज्यों और जम्मू-कश्मीर में बकरीद की छुट्टी जारी रहने वाली है। इसी कारण लगातार छह दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा।

कर्मचारियों की हड़ताल की क्या है वजह?
25 और 26 मई की हड़ताल ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) के आह्वान पर की जा रही है। कर्मचारी अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में शाखाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में आर्म्ड गार्ड्स की तैनाती, बढ़ते काम के बोझ को कम करने के लिए नई भर्तियां और चतुर्थ श्रेणी यानी मेसेंजर के खाली पदों को भरना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी नई पेंशन योजना (NPS) के तहत अपना फंड मैनेजर चुनने की आजादी और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग भी कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन पर ग्राहकों को गलत वित्तीय उत्पाद बेचने का दबाव डाला जाता है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही भत्तों में असमानता खत्म करने और पेंशन की गणना में सभी भत्तों को शामिल करने जैसी मांगें भी हड़ताल का हिस्सा हैं।

क्या ग्राहकों के लेन-देन पर पड़ेगा असर?
लगातार छह दिनों तक शाखाएं बंद रहने की खबर से ग्राहकों की चिंता बढ़ सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। एसबीआई की डिजिटल बैंकिंग सेवाएं इस दौरान पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए घर बैठे अपने ज्यादातर काम कर सकेंगे। यूपीआई से पैसों का लेन-देन भी सामान्य रूप से चलता रहेगा। इसके अलावा एटीएम सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, जिससे नकदी निकालने में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश जमा और शाखा से जुड़े दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें और डिजिटल सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।