कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त नहीं, CJI बोले- इतनी भावुकता की जरूरत नहीं

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि मामले को भावुकता से लेने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल इस व्यंग्यात्मक पार्टी के लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं।

May 25, 2026 - 11:17
 0
कॉकरोच जनता पार्टी’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त नहीं, CJI बोले- इतनी भावुकता की जरूरत नहीं

Supreme Court: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इस मामले को इतनी भावुकता से लेने की जरूरत नहीं है और फिलहाल ऐसी कोई गंभीर आपात स्थिति नहीं है, जिसके कारण तत्काल सुनवाई की जाए। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को आगे देखा जाएगा। यह मामला पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़ा हुआ है, जिसके लाखों फॉलोअर्स बन चुके हैं।

कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार
याचिकाकर्ता की ओर से वकील एनके गोस्वामी ने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले की जल्द सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने जवाब देते हुए कहा कि इस पूरे मामले को जरूरत से ज्यादा भावुक होकर नहीं देखना चाहिए। सुनवाई के दौरान एक अन्य वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता फर्जी वकील डिग्रियों के मामले में सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अदालत में होने वाली बातचीत के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। इस पर भी मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अभी ऐसी कोई गंभीर स्थिति नहीं है, जिसके लिए तुरंत हस्तक्षेप की जरूरत पड़े।

कैसे शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी?
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई थी। युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से व्यंग्यात्मक अभियान शुरू हो गया। हालांकि बाद में जस्टिस सूर्यकांत ने अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा था कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया।

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़े फॉलोअर्स
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स की संख्या कुछ ही दिनों में 22.9 मिलियन तक पहुंच गई। वहीं X पर भी इसके लाखों फॉलोअर्स हो गए थे। हालांकि पिछले सप्ताह गुरुवार को इसका X हैंडल बंद हो गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही ‘कॉकरोच इज़ बैक’ पोस्टर के साथ नया अकाउंट शुरू कर दिया गया। नए X हैंडल पर भी 2.26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।

कौन हैं इसके संस्थापक?
इस व्यंग्यात्मक पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं, जो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की और बाद में आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम में काम किया। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे बोस्टन यूनिवर्सिटी चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।