जन-जन कहे भार बन गई भाजपा, बिजली संकट पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बिजली कटौती को महा विद्युत आपदा बताते हुए कहा कि जनता परेशान है और बीजेपी नेता केवल दिखावटी पत्र लिखकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

May 25, 2026 - 09:27
 0
जन-जन कहे भार बन गई भाजपा, बिजली संकट पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश में हो रही बिजली कटौती को महा विद्युत आपदा करार देते हुए कहा कि आम जनता इस भीषण गर्मी में परेशान है, जबकि बीजेपी के विधायक और सांसद केवल दिखावटी चिट्ठियां लिखकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लंबा पोस्ट लिखते हुए सरकार की कार्यशैली, मंत्रियों और प्रशासन पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता के गुस्से से घबराए बीजेपी नेता अब खुद को बचाने के लिए कागजी कवच तैयार कर रहे हैं।

बीजेपी नेताओं की चिट्ठियां सिर्फ दिखावा
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि बीजेपी के विधायक और सांसद जो पत्र अपनी सरकार को लिख रहे हैं, वह जनता के हित के लिए नहीं हैं। उनके मुताबिक ये पत्र केवल अपनी राजनीतिक छवि बचाने का प्रयास हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये नेता डूबते जहाज को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं और भविष्य में विपक्षी दलों से टिकट पाने के लिए आवेदन पत्र लिख रहे हैं। सपा प्रमुख ने साफ कहा कि उनके गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं होगी, जिन्होंने जनता को केवल परेशानी और दुख दिया है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बीमारों, बच्चों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। घरों में बिजली न रहने से खाने-पीने और पानी की व्यवस्था तक प्रभावित हो रही है।

सरकार और अफसरों पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए सरकार और अधिकारियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कभी आपदा में अवसर की बात करने वाले लोग अब खुद बड़ी आपदा बन चुके हैं। उनका कहना था कि समस्या का समाधान पूछने पर जिम्मेदार लोग केवल नारे लगाकर बच निकलते हैं, जिससे हालात और खराब हो रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के डबल इंजन मॉडल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के अंदर आपसी टकराव का खामियाजा जनता क्यों भुगते। इसके साथ ही उन्होंने इशारों में कैबिनेट से किसी मंत्री को हटाने की बात भी कही और दावा किया कि सरकार के भीतर असंतोष बढ़ रहा है।

जनता की नहीं, खजाना भरने की चिंता
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अब जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को लगने लगा है कि वह दोबारा सत्ता में नहीं आएगी, इसलिए वह सिर्फ अपना खजाना भरने में लगी हुई है। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने नारा देते हुए लिखा, जन-जन कहे आज का, भार बन गई भाजपा। इससे पहले भी अखिलेश यादव बिजली संकट को लेकर प्रदेश सरकार और ऊर्जा मंत्री पर हमला बोल चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बिजली संकट के लिए सरकार, मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद, बिजली विभाग के अधिकारी और भ्रष्ट ठेकेदार सभी जिम्मेदार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।