100 मुकदमे भी कर लो, डरने वाला नहीं... PM पर टिप्पणी मामले में अजय राय पर FIR

Ajay Rai: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महोबा और वाराणसी में मुकदमा दर्ज हुआ है। अजय राय ने इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए वीडियो को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा कि वह अन्याय और पीड़ितों के हक की आवाज उठाते रहेंगे।

May 24, 2026 - 12:27
 0
100 मुकदमे भी कर लो, डरने वाला नहीं... PM पर टिप्पणी मामले में अजय राय पर FIR

Varanasi News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ महोबा और वाराणसी में मुकदमा दर्ज किया गया है। महोबा में आर्यन पंड्या की शिकायत पर चौक थाने में देर रात केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अजय राय ने इन आरोपों को बीजेपी की साजिश बताते हुए कहा है कि वह किसी भी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

साइबर सेल कर रही जांच
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। वाराणसी में भी अजय राय के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वायरल वीडियो असली है या उसमें किसी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ की गई है।

अजय राय बोले- यह AI से बना वीडियो
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, वो मुझ पर सौ मुकदमे भी करा लें, तब भी मैं अन्याय और मजलूमों के हक की आवाज उठाता रहूंगा। अजय राय ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग उन्हें बदनाम करने के लिए AI जनरेटेड वीडियो वायरल कर रहे हैं।

महोबा की छात्रा का भी किया जिक्र
अजय राय ने अपने बयान में महोबा की एक छात्रा के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ कई दिनों तक गलत व्यवहार हुआ और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब उन्होंने पीड़ित लड़की के पक्ष में आवाज उठाई, तब उनके खिलाफ यह पूरा मामला खड़ा किया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया।

सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग
अजय राय ने कहा कि सरकार लगातार सुरक्षा के दावे करती है, लेकिन अपराधियों में कानून का डर नहीं दिखता। उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और दोषियों को फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतक छात्रा के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि आर्थिक मदद किसी बेटी की जिंदगी की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन मुश्किल समय में परिवार को सहारा मिलना जरूरी है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।