तमंचे को खिलौना कहने पर भड़का दामाद, सास को मारी गोली… मौके पर ही तोड़ा दम

In Moradabad, a man shot his mother-in-law dead after a minor argument in Jayantipur area. One accused arrested, police teams formed to catch main accused.

Feb 13, 2026 - 11:09
 0
तमंचे को खिलौना कहने पर भड़का दामाद, सास को मारी गोली… मौके पर ही तोड़ा दम

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली कहासुनी के दौरान एक दामाद ने अपनी सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। यह वारदात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके में हुई।

ससुराल पहुंचा था गुलनवाज़, पहले से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी गुलनवाज़ देर रात अपनी ससुराल पहुंचा था। उसकी शादी मृतका रुखसाना की बेटी साहिबा से चार साल पहले हुई थी। बताया गया कि उसका अपने ससुरालियों से पहले से विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी साहिबा मायके में रह रही थी। रात करीब 7 बजे गुलनवाज़ अपने साथी मुस्तफा के साथ घर पहुंचा। उस समय रुखसाना किचन में खाना बना रही थी। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।

गुस्से में तमंचे से मार दी गोली
किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि गुलनवाज़ ने अवैध तमंचा निकालकर अपनी सास की गर्दन के पास गोली मार दी। गोली लगते ही रुखसाना लहूलुहान होकर गिर पड़ी और घर में कोहराम मच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस की कार्रवाई तेज
मृतका की बेटी ने बताया कि उसका बहनोई नशे में था और उसकी मां उसे समझाने की कोशिश कर रही थी। जब आरोपी ने तमंचा निकाला तो रुखसाना ने कहा कि इस खिलौने से मुझे मत डराओ, इसे जेब में रखो। इसके तुरंत बाद उसने गोली चला दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि साहिबा की शिकायत पर गुलनवाज़ और मुस्तफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी, UP News Network में सब-एडिटर हैं। वे राजनीति, क्राइम, स्पोर्ट्स, ज्योतिष और धार्मिक विषयों से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम करते हैं। मीडिया जगत में उन्हें 2 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टिंग, स्पेशल स्टोरीज़ और स्पेशल खरी-खोटी जैसे कार्यक्रमों पर काम किया है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एंकरिंग का भी अनुभव रखते हैं। SumanTV, Hyderabad (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के साथ कार्य कर चुके हैं और ZEE News व India Watch जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव हासिल किया है। पिछले 1 साल से वे यूपी न्यूज़ नेटवर्क (डिजिटल) से जुड़े हैं और उत्तर प्रदेश से जुड़ी अहम खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। एमजेएमसी की पढ़ाई कर चुके अश्वनी तिवारी की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, ज़मीनी मुद्दों और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने वाली पत्रकारिता से है। उनकी जन्मस्थली वाराणसी है, जबकि कार्य के दौरान वे कई शहरों में रहकर पत्रकारिता कर चुके हैं।