फोन पर किए कसमें-वादे… शादी से किया इंकार तो सुबह प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची युवती, खा लिया जहर

इटावा के भरथाना में एक 22 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के घर के बाहर आत्महत्या का प्रयास किया, क्योंकि उसने शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Feb 13, 2026 - 11:44
 0
फोन पर किए कसमें-वादे… शादी से किया इंकार तो सुबह प्रेमी के दरवाजे पर पहुंची युवती, खा लिया जहर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना कस्बे में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 22 वर्षीय युवती ने प्रेम संबंध के बाद शादी से इंकार किए जाने पर प्रेमी के घर के बाहर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार युवती मूल रूप से इकदिल क्षेत्र की रहने वाली है और फिलहाल भरथना में रह रही थी। करीब दो साल पहले उसकी पहचान ब्रजराज नगर निवासी एक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया था और उसी भरोसे पर वह रिश्ते में रही।

फोन पर मना किया, फिर घर पहुंची युवती
बताया गया कि हाल ही में युवती ने युवक से शादी की बात दोबारा उठाई। बीती रात दोनों के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर साफ मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती सीधे उसके घर पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामा हुआ।

घर के बाहर खाया जहरीला पदार्थ
तनाव के माहौल में युवती ने घर के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पहले भी दी थी शिकायत
युवती का कहना है कि उसने 10 फरवरी को थाने में शिकायत दी थी और युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया था। उसका कहना है कि कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।