काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी यूपी पुलिस, जानिए वजह

महाशिवरात्रि के अवसर पर, वाराणसी पुलिस काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर स्वागत करेगी। भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी और सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण लागू किया गया है।

Feb 13, 2026 - 11:29
 0
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी यूपी पुलिस, जानिए वजह

Uttar Pradesh News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में इस बार पुलिस एक अलग और सकारात्मक अंदाज में नजर आएगी। भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने खास तैयारी की है। मंदिर के एंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं का स्वागत हाथ जोड़कर करेंगे। जैसे ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचेंगे, पुलिसकर्मी उन्हें प्रणाम की मुद्रा में वेलकम करेंगे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और आत्मीय अनुभव मिल सके।

सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग और संयमित व्यवहार के निर्देश
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि वर्दी सेवा, सहयोग और विश्वास का प्रतीक है। हर श्रद्धालु को सम्मानजनक अनुभव देना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु लंबी यात्रा और इंतजार के कारण धैर्य खो सकते हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों को हर स्थिति में संयम और विनम्रता बनाए रखनी होगी। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं की शांतिपूर्वक काउंसलिंग भी की जाएगी।

सर और मैडम कहकर किया जाएगा संबोधित
घंटों लाइन में लगकर जब श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे, तो सुरक्षा कर्मी उन्हें सर और मैडम कहकर संबोधित करेंगे। पुलिस को यह भी निर्देश दिया गया है कि वाराणसी की प्रमुख व्यवस्थाओं, मार्गदर्शन, सुरक्षा इंतजाम और महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में स्पष्ट और शालीन भाषा में जानकारी दें। इससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सीसीटीवी से निगरानी और अनुचित आचरण पर सख्ती
मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर रखेंगे। किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुचित आचरण पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और दूरदराज से आए श्रद्धालुओं के प्रति विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि महाशिवरात्रि पर हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।