लखनऊ में वकील पर बर्बर हमला… 30 बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CCTV में कैद खौफनाक मारपीट

खनऊ के एरा हॉस्पिटल में पार्किंग विवाद के बाद करीब 30 गार्डों ने वकील और उनके दोस्तों की पिटाई कर दी। घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस ने कई गार्डों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

Feb 20, 2026 - 11:52
 0
लखनऊ में वकील पर बर्बर हमला… 30 बाउंसरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CCTV में कैद खौफनाक मारपीट

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 30 बाउंसरों और गार्डों ने एक वकील और उनके दो दोस्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से की गई पिटाई में वकील का सिर फट गया, जबकि उनके दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कई गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

पार्किंग विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
घटना 19 फरवरी, गुरुवार रात ठाकुरगंज इलाके स्थित एरा हॉस्पिटल की है। न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह अपने दोस्त शुभम यादव की मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ शुभम यादव और प्रदीप यादव भी थे। उन्होंने अस्पताल गेट के पास अपनी स्कॉर्पियो खड़ी की, जिसका गार्डों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

मामूली कहासुनी के बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
आरोप है कि कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर करीब 30 गार्ड लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आ गए। तीनों युवक बचने के लिए भागने लगे, लेकिन गार्डों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जमीन पर गिरने के बाद भी उन्हें लगातार मारा गया। हमले में आदर्श सिंह का सिर फट गया और उनके 10 हजार रुपए लूट लेने का भी आरोप है। उनके सिर में कई टांके आए हैं। दोनों दोस्त भी घायल हो गए।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
मारपीट की पूरी घटना अस्पताल परिसर के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि पार्किंग को लेकर विवाद शुरू होता है और फिर कई गार्ड अस्पताल से बाहर दौड़ते हुए आते हैं। इसके बाद तीनों को घेरकर पीटा जाता है। एक फुटेज में पुलिस गार्डों को हिरासत में ले जाती भी दिखाई दे रही है।

पुलिस जांच और कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई गार्डों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और CCTV फुटेज भी कब्जे में लिए गए हैं। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अधिवक्ता पक्ष से शिकायत मिली है और मामले में जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्टः संदीप शुक्ला, लखनऊ)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।