पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, पति बना रोड़ा… 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, ग्रेटर नोएडा में सनसनी

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर शराब पिलाने के बाद पति की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

Feb 20, 2026 - 11:08
 0
पड़ोसी से चल रहा था अफेयर, पति बना रोड़ा… 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, ग्रेटर नोएडा में सनसनी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि पांच बच्चों की मां ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि पहले युवक को शराब पिलाई गई और फिर उस पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने शव छिपाने की भी कोशिश की। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए हैं।

अज्ञात शव मिलने से खुला मामला
जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को दादरी थाना क्षेत्र की शिव वाटिका कॉलोनी के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मृतक की पहचान घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी गोविंद रावल उर्फ भूरा के रूप में हुई। मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई।

पत्नी ने प्रेमी संग बनाई हत्या की योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि 5 फरवरी को गोविंद ने शराब के नशे में पत्नी से मारपीट की थी। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। गोविंद को पत्नी और पड़ोसी आरोपी के अवैध संबंधों पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया गया कि आरोपी महिला और उसके पड़ोसी रोहित रावल के बीच करीब दो साल से संबंध थे।

शराब पिलाकर की गई बेरहमी से हत्या
12 फरवरी को आरोपी रोहित, महिला के कहने पर अपने दोस्त धर्मेंद्र की बाइक से गोविंद को घर से बुलाकर ले गया। रास्ते में उसने अपने साथी नफीस को भी योजना में शामिल कर लिया। तीनों एक सुनसान जगह पहुंचे और शराब खरीदकर गोविंद को ज्यादा पिला दी। जब वह नशे में हो गया तो रोहित ने उसके हाथ पकड़ लिए और नफीस ने धारदार हथियार से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

शव छिपाने की कोशिश, पुलिस ने किया खुलासा
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बाउंड्री वॉल के पास फेंक दिया और फरार हो गए। 15 फरवरी को रोहित और धर्मेंद्र दोबारा मौके पर पहुंचे और शव को दूसरी जगह छिपाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। अगले दिन शव मिलने पर पुलिस ने दो टीमों का गठन कर जांच तेज की। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।