प्यार की जिद बनी हत्या की वजह… वेलेंटाइन डे पर जवान ने प्रेमिका के भाई का ईंट-टार्च से कुचल दिया सिर

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अमावता गांव में वैलेंटाइन डे पर किसान अर्जुन सिंह की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थल सेना का जवान है, जिसकी दोस्ती मृतक की बहन से थी और अर्जुन इसका विरोध करता था। नाराज आरोपी 14 फरवरी की रात खेत पर पहुंचा, पहले आंखों में मिर्च डाली और फिर ईंट व टार्च से हमला कर हत्या कर दी।

Feb 18, 2026 - 10:43
 0
प्यार की जिद बनी हत्या की वजह… वेलेंटाइन डे पर जवान ने प्रेमिका के भाई का ईंट-टार्च से कुचल दिया सिर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल इलाके के अमावता गांव में एक किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खेतों की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन सिंह की ईंटों और टार्च से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका से मिलने की जिद को लेकर हुई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि थल सेना का जवान निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है।

प्रेमिका से मिलने के विवाद में हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपी की दोस्ती अर्जुन सिंह की बहन से थी। अर्जुन इस रिश्ते का विरोध करता था और उसने बहन का फोन भी छीन लिया था। इसी बात से आरोपी के मन में खुन्नस थी। वैलेंटाइन डे पर वह युवती से मिलना चाहता था, लेकिन अर्जुन के विरोध के कारण उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

खेत पर पहुंचकर मिर्च झोंकी, फिर ईंट और टार्च से हमला
घटना की रात आरोपी खेत पर पहुंचा, जहां अर्जुन सिंह रखवाली कर रहे थे। आरोपी ने पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला। जब अर्जुन ने भागने की कोशिश की तो पास पड़ी ईंट से हमला किया और फिर टार्च से चेहरे और सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

शव मिलने पर पुलिस जांच, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
14 फरवरी को 112 पर सूचना मिली कि गांव के गेहूं के खेत में करीब 35 वर्षीय अर्जुन सिंह का शव पड़ा है। पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई अखिल की तहरीर पर अजीतमल कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सेना का जवान निकला आरोपी, ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान सर्विलांस और एसओजी टीम ने करीब 28 वर्षीय भानू उर्फ दुरपत सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। वह गांव का ही रहने वाला है और भारतीय सेना में राजपूताना रेजीमेंट में जम्मू-कश्मीर में तैनात था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था और 2017 से सेना में कार्यरत है। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया।

परिवार को गुमराह करने के लिए किया फोन
आरोपी ने हत्या के बाद अर्जुन सिंह के मोबाइल से उसके भाई को फोन कर झूठी जानकारी दी कि किसी जंगली जानवर ने टक्कर मार दी है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल टार्च, ईंट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।