मरी हुई पत्नी का आया OTP… पति के उड़ गए होश, 2 साल बाद सच जान पुलिस भी रह गई सन्न

उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एफआईआर में मृत घोषित की गई एक महिला ओटीपी अलर्ट के जरिए राजस्थान में जीवित पाई गई। पुलिस जांच और हिरासत की कार्यवाही जारी है।

Feb 12, 2026 - 10:33
 0
मरी हुई पत्नी का आया OTP… पति के उड़ गए होश, 2 साल बाद सच जान पुलिस भी रह गई सन्न

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस महिला की हत्या की एफआईआर उसके पति ने दर्ज करवाई थी और जिसे दो साल तक मृत माना जा रहा था, वह अचानक जिंदा मिल गई। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले का खुलासा एक OTP से हुआ। महिला अपने बेटे के साथ दूसरे राज्य में नई जिंदगी बसा चुकी थी। पुलिस, परिवार और गांव के लोग तब हैरान रह गए, जब सच्चाई सामने आई। अब मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है और बच्चे की कस्टडी को लेकर प्रक्रिया जारी है।

शादी के सात साल बाद बढ़े विवाद
मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखाव गांव का है। प्रियंका की शादी 14 मई 2017 को संदीप से हुई थी। सात साल तक दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक रहा और एक बेटा भी हुआ। बाद में पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होने लगे। 1 जुलाई 2024 को विवाद बढ़ने पर प्रियंका गहने लेकर मायके चली गई। वहां से वह बेटे को साथ लेकर आत्महत्या के इरादे से अयोध्या पहुंची।

सरयू किनारे बदली किस्मत, राजस्थान में नई जिंदगी
सरयू नदी किनारे जब वह जान देने जा रही थी, तभी राजस्थान से दर्शन करने आए मंगलचंद्र ने उसे देख लिया और बचा लिया। इसके बाद प्रियंका ने आत्महत्या का विचार छोड़ दिया और मंगलचंद्र के साथ राजस्थान चली गई। वहां दोनों पति-पत्नी की तरह लिव-इन में रहने लगे।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई हत्या की FIR
इधर पत्नी और बेटे के लापता होने से संदीप परेशान हो गया। खोजबीन के बाद उसे शक हुआ कि ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर 4 नवंबर 2024 को प्रियंका के माता-पिता, चचेरी बहन और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।

एक OTP से खुला पूरा राज
दो साल बाद प्रियंका राजस्थान में आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंची। जैसे ही पुराना नंबर डाला गया, लिंक मोबाइल पर OTP गया, जो संदीप के पास था। संदीप ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर प्रियंका को बरामद कर लिया।

बेटे ने पिता को मानने से किया इनकार
बस्ती लाए जाने पर संदीप भावुक हो गया, लेकिन उसने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया और सिर्फ बेटे को ले जाना चाहा। बेटे ने भी पिता के साथ जाने और उन्हें पापा मानने से मना कर दिया। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि महिला के बयान दर्ज हो चुके हैं और बच्चे की कस्टडी को लेकर कानूनी कार्रवाई जारी है। जल्द अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।