गोमतीनगर में कैफे की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक फरार

लखनऊ के गोमतीनगर में एक कैफे की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के आरोप। पीड़ितों ने कैफे मालिक पर ब्लैकमेल और शोषण का आरोप लगाया है।

Feb 12, 2026 - 08:06
 0
गोमतीनगर में कैफे की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक फरार

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देह व्यापार का धंधा चलाने का मामला सामने आया है। बुधवार को कई युवतियां थाने पहुंचीं और अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िताओं का आरोप है कि कैफे संचालक जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर फंसाता था। फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता और देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी कैफे बंद कर फरार हो गया। इधर हिंदू महासभा भी पीड़िताओं के समर्थन में थाने पहुंची।

कैफे में नौकरी का झांसा देकर फंसाने का आरोप
गोमतीनगर स्थित ब्राउन गर्ल कैफे के संचालक राहुल उर्फ कमरू जमाल पर यह आरोप लगा है। अमेठी की रहने वाली एक पीड़िता ने बताया कि वह यूपी पुलिस की तैयारी के लिए लखनऊ आई थी और पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी से हुई। दोनों ने उसे कैफे में काम दिलाया। बाद में राहुल ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर बीयर पिलाई और नशे की हालत में आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा।

स्पा सेंटर में जबरन गलत काम का आरोप
पीड़िता के अनुसार, वीडियो बनाने के बाद आरोपी उसे लखनऊ और अन्य जगहों के स्पा सेंटर और मसाज पार्लर में ले जाता था और देह व्यापार के लिए मजबूर करता था। एक बार उसने आरोपी का आधार कार्ड देखा, जिसमें नाम मोहम्मद कमरु जमाल लिखा था। नाम को लेकर विवाद भी हुआ। दिल्ली की रहने वाली दूसरी युवती ने बताया कि वह चार साल पहले नाबालिग थी और नौकरी की तलाश में राहुल के संपर्क में आई। आरोपी उसे दिल्ली से अजमेर और फिर लखनऊ लाया। स्पा सेंटर में काम दिलाने के बहाने उसे रखा गया। एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और नशे में उसका न्यूड वीडियो बना लिया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

हिंदू महासभा का आरोप और पुलिस पर सवाल
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कई लड़कियों को बंधक बनाकर यौन शोषण किया गया और कुछ का धर्म परिवर्तन भी कराया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफआईआर में तथ्यों से छेड़छाड़ की है। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।