10 लाख से कम बजट में कार खरीदने वालों की दुविधा: पेट्रोल लें या CNG?

पेट्रोल और सीएनजी कारों के बीच असमंजस में हैं? 10 लाख रुपये के बजट में सबसे अच्छी कार चुनने के लिए कीमत, माइलेज, रनिंग कॉस्ट और परफॉर्मेंस में अंतर जानें।

Feb 7, 2026 - 14:48
 0
10 लाख से कम बजट में कार खरीदने वालों की दुविधा: पेट्रोल लें या CNG?

देश में नई कार खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि पेट्रोल कार ली जाए या सीएनजी कार। खासतौर पर 10 लाख रुपये से कम बजट में कार खरीदने वाले ग्राहक इस दुविधा में ज्यादा फंसते हैं। एक तरफ पेट्रोल कारें बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं, तो दूसरी तरफ सीएनजी कारें कम खर्च में ज्यादा माइलेज का वादा करती हैं। बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच आम आदमी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर फैसला करना चाहता है। ऐसे में सीएनजी और पेट्रोल कारों के बीच फर्क समझना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम दोनों विकल्पों की आसान तुलना कर रहे हैं।

सीएनजी और पेट्रोल की कीमतों का फर्क
सीएनजी आमतौर पर पेट्रोल से सस्ती होती है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में सीएनजी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो से कम है, जबकि पटना, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में यह 85 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। वहीं पेट्रोल की कीमत लगभग हर शहर में इससे काफी ज्यादा है। हालांकि कुछ शहरों में दोनों की कीमतों का अंतर कम हो गया है, फिर भी सीएनजी पेट्रोल के मुकाबले सस्ती है और इसकी रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है, जो मध्यम वर्ग के लिए बड़ा फायदा है।

माइलेज में सीएनजी आगे
माइलेज के मामले में सीएनजी कारें पेट्रोल कारों से काफी आगे हैं। पेट्रोल कारें औसतन 15 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं, जबकि सीएनजी कारों में यह आंकड़ा 22 से 35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है। इसी वजह से मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई की सीएनजी कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हाल के दिनों में सीएनजी एसयूवी की बिक्री भी बढ़ी है, जिसमें टाटा नेक्सॉन एक बड़ा उदाहरण है।

परफॉर्मेंस में पेट्रोल कारें बेहतर
अगर बात परफॉर्मेंस की करें तो पेट्रोल कारें सीएनजी से बेहतर साबित होती हैं। सीएनजी कारों में पावर और टॉर्क कम होता है, जिसका असर तेज रफ्तार और हाईवे ड्राइविंग पर पड़ता है। रोजाना शहर में लंबी दूरी तय करने वाले और कम खर्च चाहने वालों के लिए सीएनजी सही विकल्प है, लेकिन जिन्हें ड्राइविंग का मजा और हाईवे पर बेहतर परफॉर्मेंस चाहिए, उनके लिए पेट्रोल कार ज्यादा सही रहती है।

बाजार में उपलब्ध अच्छे CNG विकल्प
भारतीय बाजार में सीएनजी कारों के कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। हैचबैक सेगमेंट में मारुति ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो, टाटा टियागो, अल्ट्रोज और हुंडई ग्रैंड i10 निओस शामिल हैं। सेडान में मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा अच्छे विकल्प हैं। एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच, नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और हुंडई एक्सटर पसंद की जा रही हैं। 7-सीटर में मारुति अर्टिगा सीएनजी भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।