बार-बार चिंता, भ्रम और कमजोर याददाश्त… कहीं कुंडली में बुध तो नहीं है कमजोर, जानिए लक्षण और असरदार उपाय

कुंडली में बुध की कमजोरी से अत्यधिक चिंतन, भ्रम, तनाव और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। बुध के संकेतों और उसे मजबूत करने के सरल ज्योतिषीय उपायों के बारे में जानें।

Feb 10, 2026 - 15:03
 0
बार-बार चिंता, भ्रम और कमजोर याददाश्त… कहीं कुंडली में बुध तो नहीं है कमजोर, जानिए लक्षण और असरदार उपाय

जब किसी इंसान का समय अच्छा चलता है, तो जीवन की गाड़ी बिना रुकावट आगे बढ़ती रहती है। लेकिन जब अचानक सोच-विचार बढ़ जाए, मन भ्रमित रहने लगे और छोटे-छोटे फैसले भी गलत होने लगें, तो इंसान परेशान हो जाता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा चिंता, उलझन, भ्रम, कमजोर याददाश्त और कम्युनिकेशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके पीछे कुंडली में बुध ग्रह की कमजोरी एक कारण हो सकती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह का कमजोर होना मानसिक और व्यावहारिक जीवन पर सीधा असर डालता है।

ज्यादा सोच-विचार और मानसिक तनाव के संकेत
कमजोर बुध वाले व्यक्ति अक्सर जरूरत से ज्यादा सोचते हैं। मन में बार-बार नकारात्मक ख्याल आते हैं और छोटी बातों को लेकर तनाव बढ़ जाता है। कई बार व्यक्ति अपनी बात ठीक से कह नहीं पाता, जिससे गलतफहमी पैदा होती है। घर और कार्यस्थल पर बहस और गुस्सा बढ़ने लगता है। याददाश्त कमजोर होने लगती है और निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, सोचने-समझने की शक्ति, बोलने की कला और व्यापार से जुड़ा होता है। जब बुध अस्त हो जाए या शनि, राहु और मंगल जैसे अशुभ ग्रहों की दृष्टि से पीड़ित हो, तो व्यक्ति मानसिक भ्रम का शिकार होने लगता है। खासकर जब बुध छठे, आठवें या बारहवें भाव में स्थित होता है, तो जीवन में रुकावटें और असमंजस बढ़ जाता है।

कुंडली में बुध को मजबूत करने के सरल उपाय
ज्योतिष के अनुसार, बुध को मजबूत करने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनना लाभकारी माना जाता है। पन्ना रत्न तीन से पांच रत्ती तक चांदी में पहनने से भी फायदा हो सकता है। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना और पालक का दान करना शुभ माना जाता है।

रोजमर्रा में अपनाएं ये छोटे उपाय
स्नान के बाद केसर का तिलक लगाएं, लेकिन बुधवार को केसर का तिलक न लगाएं। जेब में चांदी की कोई वस्तु रखें। बुधवार को पूजा के समय 108 बार ॐ बुधाय नमः मंत्र का जाप करें। इस दिन नमक का सेवन कम करें और मंदिर में तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। इन उपायों से बुध ग्रह मजबूत होता है और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।