गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस... स्कूल में फेल होने का दावा गलत निकला, पिता की पर्सनल लाइफ भी जांच के घेरे में

गाजियाबाद भारत सिटी तिहरे आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों नाबालिग बहनों ने परीक्षा पास कर ली थी। पिता के दावों और निजी जीवन की अब गहन जांच हो रही है।

Feb 12, 2026 - 10:54
 0
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस... स्कूल में फेल होने का दावा गलत निकला, पिता की पर्सनल लाइफ भी जांच के घेरे में

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस ट्रिपल सुसाइड मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। शुरुआत में बच्चियों के पिता चेतन ने दावा किया था कि उनकी बेटियां स्कूल में फेल हो गई थीं और इसी मानसिक दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। लेकिन अब पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पिता की निजी जिंदगी भी जांच के दायरे में आ गई है।

स्कूल रिकॉर्ड में फेल होने का दावा गलत
पुलिस टीम बुधवार को बच्चियों के स्कूल पहुंची और वहां के प्रबंधन से पूछताछ की। स्कूल रिकॉर्ड की जांच में पता चला कि कोरोना काल के दौरान तीनों बहनों ने परीक्षाएं दी थीं और उन्हें पासिंग ग्रेड मिले थे। इतना ही नहीं, उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट भी किया गया था। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब वे फेल नहीं हुई थीं, तो पिता ने ऐसा दावा क्यों किया। पुलिस अब इस विरोधाभास की गहराई से जांच कर रही है।

स्कूल छोड़ने की असली वजह क्या थी?
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बच्चियों ने स्कूल जाना क्यों बंद किया। क्या उन्होंने खुद पढ़ाई छोड़ी थी या फिर किसी वजह से उन्हें स्कूल नहीं भेजा जा रहा था। इस संबंध में स्कूल स्टाफ, परिवार से जुड़े लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यूट्यूब चैनल और ऑनलाइन गतिविधियां भी जांच में
जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि तीनों बहनें पिता के मोबाइल से एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उनकी ऑनलाइन गतिविधियां किस प्रकार की थीं और वे किस तरह के कंटेंट से जुड़ी हुई थीं।

पिता की पर्सनल लाइफ भी सवालों में
इधर, चेतन की निजी जिंदगी भी जांच के घेरे में है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उसने तीन शादियां की हैं। इसके अलावा उसकी एक लिव-इन पार्टनर की छत से गिरकर मौत होने की घटना भी सामने आई है। चेतन द्वारा बताई गई पारिवारिक परिस्थितियों में भी कई विरोधाभास पाए गए हैं। पुलिस रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर परिवार के माहौल को समझने की कोशिश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या किसी पारिवारिक या मानसिक दबाव ने इस दुखद घटना को जन्म दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।