UK नागरिकता के बाद भी लेता रहा वेतन-पेंशन! ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा पर ED का बड़ा एक्शन, 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

प्रवर्तन निदेशालय ने संत कबीर नगर स्थित ब्रिटिश नागरिक मौलाना शम्सुल हुदा की संपत्तियों पर छापा मारा। जांच में 5.5 करोड़ रुपये के लेन-देन, 20 करोड़ रुपये की संपत्ति और ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त करने के बाद वेतन और पेंशन के आरोप सामने आए।

Feb 12, 2026 - 11:22
 0
UK नागरिकता के बाद भी लेता रहा वेतन-पेंशन! ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा पर ED का बड़ा एक्शन, 4 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। बुधवार को ईडी की टीम ने मौलाना के चार ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान करोड़ों रुपये के लेन-देन और बड़ी संपत्तियों का खुलासा हुआ है। आरोप है कि यूके की नागरिकता लेने के बाद भी उन्होंने भारत में वेतन और पेंशन ली। इस मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। अब जांच एजेंसियां बैंक खातों, संपत्तियों और मतदान रिकॉर्ड की गहराई से जांच कर रही हैं।

चार ठिकानों पर छापेमारी, मोबाइल जब्त
बुधवार सुबह लखनऊ से ईडी की टीमें संतकबीरनगर और आजमगढ़ पहुंचीं। संतकबीरनगर में तीन अधिकारियों की टीम ने मौलाना के घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। घर में मौजूद सदस्यों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए और दस्तावेजों की जांच शुरू की गई। शमशुल हुदा पहले प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रहे हैं और उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप हैं।

यूके नागरिकता के बाद भी वेतन और पेंशन का आरोप
जानकारी के अनुसार, शमशुल हुदा खान वर्ष 1984 में एक मदरसे में प्राथमिक शिक्षक नियुक्त हुए थे। वर्ष 2013 में उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता हासिल की। आरोप है कि इसके बावजूद वे 2017 तक वेतन लेते रहे। इतना ही नहीं, सेवानिवृत्ति के बाद 2023 तक पेंशन भी ली। जांच में यह भी सामने आया है कि 2013 में यूके नागरिकता लेने के बाद भी उन्होंने कथित रूप से 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान किया। इस मामले में उनके साथ पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ भी तीन एफआईआर दर्ज हैं।

5.5 करोड़ का लेन-देन और 20 करोड़ की संपत्ति
वित्तीय जांच में सामने आया है कि लगभग 5.5 करोड़ रुपये चार बैंक खातों में आए। ये खाते शमशुल हुदा, उनकी पत्नी, बेटे, बहू और उनसे जुड़े एनजीओ रजा फाउंडेशन के नाम पर बताए गए हैं। पिछले 5 से 7 वर्षों में 17 संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी मिली है, जिनकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों की गहन जांच जारी
ईडी ने संतकबीरनगर में चार परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंक रिकॉर्ड जुटाए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि संपत्तियों की खरीद में कहीं अवैध धन का इस्तेमाल तो नहीं हुआ। मामला सरकारी सेवा में रहते हुए विदेशी नागरिकता लेने, वेतन-पेंशन प्राप्त करने और कथित वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है। जांच जारी है।

(रिपोर्ट- संदीप शुक्ला) 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।