गाड़ी का शीशा तोड़ा, दी जान से मारने की धमकी… अमेठी में पीड़ित ने तहसील पहुंच मांगा इंसाफ

अमेठी के जामो इलाके में मिश्री लाल पासी ने ग्रामीणों पर अपनी कार का शीशा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। किसान यूनियन ने एफआईआर दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।

Feb 11, 2026 - 16:29
Feb 11, 2026 - 16:30
 0
गाड़ी का शीशा तोड़ा, दी जान से मारने की धमकी… अमेठी में पीड़ित ने तहसील पहुंच मांगा इंसाफ

Uttar Pradesh News: अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां धनेपुर परसरामपुर गांव के रहने वाले मिश्री लाल पासी ने गांव के कुछ लोगों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार को वह भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के साथ तहसील गौरीगंज पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। यूनियन के जिला प्रवक्ता नेत्रहीन लाल बाबू लोधी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।

गाड़ी का शीशा तोड़ने और धमकी देने का आरोप
मिश्री लाल पासी का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी चार पहिया गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने भी ले गई, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पहले भी जामो थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि उल्टा उन्हें ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मिश्री लाल ने यह भी आरोप लगाया कि गांव के प्रधान की पहुंच के कारण आरोपियों को छोड़ दिया गया।

इन लोगों पर लगाए गए आरोप
ज्ञापन में पिंटू यादव, शनी यादव, प्रसाद और राजेश वर्मा पर शराब के नशे में गाड़ी का शीशा तोड़ने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता लाल बाबू लोधी ने कहा कि अगर जल्द एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, हुए नुकसान की भरपाई कराने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

(रिपोर्ट: बृजेश मिश्रा, अमेठी)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।