जब मैन ऑफ द मैच को मिला देसी मुर्गा, दर्शक भी देखने लगे एक-दूसरे का चेहरा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रॉफी या नकद पुरस्कार के बजाय एक देसी मुर्गे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Feb 11, 2026 - 15:04
 0
जब मैन ऑफ द मैच को मिला देसी मुर्गा, दर्शक भी देखने लगे एक-दूसरे का चेहरा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है, जहां क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच का इनाम ट्रॉफी या नकद राशि की जगह देसी मुर्गा दिया गया। इस अनोखे इनाम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पथरदेवा क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान का है, जहां 1 फरवरी से 8 फरवरी तक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जगहों से कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था और मैच देखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटती थी।

मंच पर बुलाकर दिया गया देसी मुर्गा
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मैच खत्म होने के बाद आयोजक ‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को मंच पर बुलाते हैं। पहले उसे एक पोस्टर दिया जाता है, जिस पर मुर्गे की तस्वीर बनी होती है। इसके बाद पास में खड़ा एक व्यक्ति खिलाड़ी के हाथ में जिंदा देसी मुर्गा थमा देता है। खिलाड़ी भी मुस्कुराते हुए इस इनाम को स्वीकार करता है। यह नजारा देखकर मैदान में मौजूद दर्शक हैरान रह जाते हैं।

दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
लोगों को उम्मीद थी कि मैन ऑफ द मैच को कोई कीमती ट्रॉफी या नकद इनाम मिलेगा। लेकिन जैसे ही देसी मुर्गा देने की घोषणा हुई, दर्शक एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे और फिर हंसी से माहौल गूंज उठा। हालांकि, खिलाड़ी ने पूरे उत्साह के साथ मुर्गा पकड़कर दर्शकों का अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कुछ लोग इसे मजेदार और यादगार इनाम बता रहे हैं।

आयोजक ने बताई अनोखे इनाम की वजह
टूर्नामेंट के आयोजक प्रदुमन पांडे ने बताया कि पथरदेवा की टीम इस प्रतियोगिता की विजेता रही। उन्होंने कहा कि उनके दोस्त अक्सर पार्टी की मांग करते थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि इस बार मैन ऑफ द मैच को देसी मुर्गा दिया जाए। उनका कहना है कि अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और उन्हें खुशी है कि उनका अनोखा आइडिया लोगों को पसंद आ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।