उत्तर प्रदेश का बजट कागज़ी बैलेंसशीट जैसा, सरकार के दावों पर पूर्व एमएलसी का बड़ा हमला

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उत्तर प्रदेश के बजट की तुलना सत्यम घोटाले की बैलेंस शीट से की और सरकार के विकास संबंधी दावों, निधि के उपयोग, किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए।

Feb 12, 2026 - 12:16
 0
उत्तर प्रदेश का बजट कागज़ी बैलेंसशीट जैसा, सरकार के दावों पर पूर्व एमएलसी का बड़ा हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार के बजट और विकास दावों को लेकर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट सत्यम कंप्यूटर के बी. रामलिंगा राजू की बैलेंसशीट जैसा है, जिसमें कागज़ों पर सब कुछ सही दिखता है, लेकिन ज़मीनी सच्चाई अलग होती है। दीपक सिंह का आरोप है कि अमेठी और रायबरेली जैसे जिलों के लिए बजट में कोई विशेष घोषणा या प्रावधान तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि कागज़ी दावों और ज़मीनी नाकामी का प्रमाण है।

किसान, युवा और शिक्षा पर सवाल
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान आज घाटे में है। डीज़ल, बिजली, खाद और बीज की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं। खेती की लागत तेजी से बढ़ी है, लेकिन फसल का दाम उसी अनुपात में नहीं बढ़ा। मुनाफा घटता जा रहा है, फिर भी सरकार कागज़ों में किसान की आय बढ़ने का दावा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश का युवा बेरोज़गार है और शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं, लेकिन नई भर्तियां नहीं हो रही हैं। लाखों सरकारी पद खाली पड़े हैं। नए बड़े शिक्षण संस्थान नहीं खुले और सरकारी शिक्षा व्यवस्था मज़बूत नहीं हुई, जिससे आम परिवार निजी और महंगी शिक्षा लेने को मजबूर है।

स्वास्थ्य, उद्योग और खर्च पर उठे सवाल
स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक बताई गई। अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और स्टाफ की भारी कमी है। वहीं, पहले से स्थापित कई उद्योग बंद हो चुके हैं, जिससे रोजगार के अवसर कम हुए हैं। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि कई विभाग पिछले बजट का पैसा तक खर्च नहीं कर पाए। सरकार कुल बजट का लगभग 50 प्रतिशत ही खर्च कर सकी है। नगर विकास विभाग ने 47 प्रतिशत, पीडब्ल्यूडी ने 60 प्रतिशत और नमामि गंगे योजना में मात्र 39 प्रतिशत धन खर्च किया गया। इससे साफ है कि बजट पेश तो हो रहा है, लेकिन ज़मीन पर खर्च और काम नहीं हो पा रहा।

अनियमितताओं और जवाबदेही का मुद्दा
उन्होंने CAG की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कई विभागों में गंभीर अनियमितताएं और धन के दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं। लोकायुक्त ने सैकड़ों भ्रष्टाचार मामलों में लिखित सिफारिशें भेजीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि ‘हर घर जल’ योजना देश का सबसे बड़ा घोटाला बनती जा रही है। कागज़ों में काम पूरा दिखाया गया, लेकिन ज़मीन पर न पानी है और न जवाबदेही। उन्होंने कहा कि यह बजट किसान को राहत, युवा को रोजगार और शिक्षा-स्वास्थ्य को मजबूती नहीं देता। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और अब जनता को कागज़ी दावों की नहीं, बल्कि जवाबदेही की ज़रूरत है।

(रिपोर्ट- बृजेश मिश्रा, अमेठी) 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।