विधान परिषद में सीएम योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला, सपा पर राज्यपाल के अपमान का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण में बाधा डालने को लेकर समाजवादी पार्टी की आलोचना की और किसान कल्याण तथा कानून व्यवस्था में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला।

Feb 16, 2026 - 14:43
Feb 16, 2026 - 15:34
 0
विधान परिषद में सीएम योगी का विपक्ष पर जोरदार हमला, सपा पर राज्यपाल के अपमान का लगाया आरोप

सीएम योगी ने सोमवार को उतार प्रदेश विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुए हंगामे का जिक्र करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल शासन की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं का दस्तावेज प्रस्तुत करती हैं, ऐसे में उनके साथ किया गया व्यवहार अशोभनीय है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल Samajwadi Party पर महिला राज्यपाल के अपमान का आरोप लगाया।

राज्यपाल के सम्मान पर दी नसीहत
सीएम योगी ने कहा कि राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं और उनके प्रति सम्मान लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रतिपक्ष का आचरण लोकतंत्र को कमजोर करता है और यह अवमानना की श्रेणी में आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है, उससे संवैधानिक पदों के सम्मान की अपेक्षा करना कठिन है।

किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में किसानों के लिए पिछले नौ वर्षों में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। किसानों को लागत ज्यादा और आय कम की समस्या झेलनी पड़ती थी। आज एफपीओ के माध्यम से किसानों को नई पहचान मिल रही है। ‘ड्रोन दीदी’ योजना के जरिए गांवों में तकनीक पहुंच रही है। उन्होंने दावा किया कि कृषि विकास दर 8.5 फीसदी से बढ़कर 18 फीसदी तक पहुंच गई है। उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती, ड्रोन और जलवायु आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक खेतों में जाकर किसानों की मदद कर रहे हैं। एग्री स्टार्टअप और फूड प्रोसेसिंग पर भी जोर दिया जा रहा है।

गोवंश और कानून व्यवस्था पर बयान
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्लॉटर हाउस चल रहे थे, जिन्हें उनकी सरकार ने बंद कराया। उन्होंने बताया कि अब 18 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं और प्राकृतिक खेती में योगदान दे रहे हैं। दुग्ध और मछली उत्पादन में भी प्रदेश नंबर वन बना है। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया था। गुंडे और माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। अब प्रदेश में न दंगा है, न कर्फ्यू। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Aniket Prajapati अनिकेत प्रजापति UP News Network असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर है। वे 1 साल से ज्योतिष और धार्मिक, बिजनेस, नेशनल, उत्तर प्रदेश, गैजेट्स, हेल्थ आदि से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं। अनिकेत प्रजापति पिछले 1 साल से UP News Network, (Digital) के साथ जुड़े हैं। वह TV 24 Network में भी काम कर चुके हैं। अनिकेत प्रजापति ने भारतीय जनसंचार संस्थान University of Lucknow से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।