इस प्यार को क्या नाम दूं… बेटी के मंगेतर संग भागी सास, अब 10 महीने बाद बहनोई के साथ हुई फरार

अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दस महीने पहले अपनी बेटी के मंगेतर के साथ भाग जाने वाली एक विवाहित महिला अब कथित तौर पर उसे छोड़कर अपने बहनोई के साथ भाग गई है। पुलिस जांच जारी है।

Feb 12, 2026 - 10:09
 0
इस प्यार को क्या नाम दूं… बेटी के मंगेतर संग भागी सास, अब 10 महीने बाद बहनोई के साथ हुई फरार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 10 महीने पहले एक शादीशुदा महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। उस समय यह घटना काफी चर्चा में रही थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। खबर है कि वही महिला अब उस युवक को भी छोड़कर अपने बहनोई के साथ चली गई है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और जांच की बात कही जा रही है।

बेटी की सगाई के बाद बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के मुताबिक 38 वर्षीय सोना (बदला हुआ नाम) अपने पति और बच्चों के साथ अलीगढ़ में रहती थीं। करीब दस महीने पहले उनकी बेटी की शादी सुरेश (बदला हुआ नाम) से तय हुई थी, जो उम्र में उनसे 18 साल छोटा था। सगाई के बाद सुरेश और उसकी होने वाली सास के बीच बातचीत शुरू हुई। यह बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। हालात ऐसे बने कि शादी से सिर्फ 12 दिन पहले सोना अपने होने वाले दामाद सुरेश के साथ फरार हो गईं।

पुलिस के सामने साथ रहने की जताई थी इच्छा
मामला थाने पहुंचा तो दोनों ने पुलिस के सामने साथ रहने की इच्छा जताई। बताया गया कि महिला ने अपने पति और परिवार को छोड़कर सुरेश के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इसके बाद दोनों अलीगढ़ छोड़कर बिहार के सीतामढ़ी जिले में रहने लगे। वहां सुरेश फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा और दोनों साथ रहने लगे।

दो लाख रुपये और गहने लेकर गायब होने का आरोप
कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। सुरेश का आरोप है कि 6 फरवरी को वह रोज की तरह काम पर गया था। जब वह वापस लौटा तो सोना घर से गायब थीं। उसका दावा है कि महिला दो लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई हैं।

अब बहनोई के साथ जाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सुरेश ने यह भी आरोप लगाया है कि सोना अब अपने ही बहनोई के साथ चली गई हैं। इस दावे के बाद मामला और उलझ गया है। सुरेश ने दादों थाने में शिकायत देकर न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि चूंकि घटना बिहार के सीतामढ़ी में हुई है, इसलिए यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।