हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा अखियां निकाल लेब… मऊ में आरपीएफ जवान को किसने दी धमकी

उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर तैनात एक पार्सल अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद एक आरपीएफ जवान को खुलेआम औकात दिखाने और आंखें निकाल लेने की धमकी दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

Feb 11, 2026 - 15:52
 0
हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा अखियां निकाल लेब… मऊ में आरपीएफ जवान को किसने दी धमकी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोगों को धमकाने और बदसलूकी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अभी कानपुर की आस्था सिंह का मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि मऊ जिले से एक और विवाद सामने आ गया है। इस बार मामला मऊ रेलवे स्टेशन का है, जहां तैनात एक पार्सल अधीक्षक ने ड्यूटी पर मौजूद एक आरपीएफ जवान को खुलेआम औकात दिखाने और आंखें निकाल लेने की धमकी दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति मऊ रेलवे स्टेशन पर कार्यरत पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह हैं। वीडियो में वे ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित जवान की पहचान अमित कुमार यादव के रूप में हुई है। वे मूल रूप से मऊ के घोसी के रहने वाले हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (उलसा) में आरपीएफ के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि अमित कुमार यादव बिलासपुर से आए अपने एक पार्सल को लेने के लिए मऊ स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पार्सल अधीक्षक राजेश सिंह नाराज हो गए और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखी धमकी और अभद्र भाषा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राजेश सिंह को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वे कह रहे हैं, हम सिंह हैं, तोहार औकात का बा हमारे सामने? अखियां निकाल लेबे तोहार, बेहूदा कहीं का। वीडियो में साफ दिखता है कि पार्सल अधीक्षक मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आरपीएफ जवान अमित कुमार यादव पूरे मामले में धैर्य और संयम बनाए रखते दिखाई दे रहे हैं।

कार्रवाई की मांग तेज
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर पार्सल अधीक्षक की कार्यशैली और व्यवहार की आलोचना हो रही है। मामले को लेकर जातीय टकराव की भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुका है और अब पार्सल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Ashwani Tiwari अश्वनी तिवारी भारतीय पत्रकार, कंटेंट राइटर, एंकर और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वे डिजिटल पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने Zee News, Suman TV और UP News Network जैसे मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे राजनीतिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर आधारित डिजिटल कंटेंट और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अश्वनी तिवारी का जन्म 4 फरवरी 1997 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर, वाराणसी से प्राप्त की। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कीं। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से स्नातक (B.A.) की डिग्री प्राप्त की तथा आगे चलकर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पूरी की। अश्वनी तिवारी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत कंटेंट राइटिंग और डिजिटल मीडिया से की। उन्होंने 10 दिसंबर 2023 से 15 मार्च 2024 तक India Watch, लखनऊ में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल मीडिया कंटेंट पर कार्य किया। इसके बाद उन्होंने 7 मई 2024 से 9 जुलाई 2024 तक Zee News, नोएडा में कंटेंट राइटर के रूप में इंटर्नशिप की। इस दौरान वे न्यूज़ स्क्रिप्ट, डिजिटल कंटेंट और मीडिया रिसर्च से जुड़े रहे। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 तक उन्होंने Suman TV, हैदराबाद में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। यहां उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित समाचार एवं डिजिटल कंटेंट तैयार किए। वर्तमान में UP News Network से सब एडिटर के रूप में जुड़े, जहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग का कार्य किया। इस दौरान वे ‘खरी खोटी’ नामक विशेष शो का भी हिस्सा रहे। उन्होंने कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग तथा वीडियो प्रस्तुति की। वर्तमान में अश्वनी तिवारी मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। अश्वनी तिवारी डिजिटल पत्रकारिता और न्यूज़ प्रोडक्शन में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी विशेषज्ञता कंटेंट राइटिंग, एंकरिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया आधारित न्यूज़ प्रस्तुति में मानी जाती है।